Idea 297 रुपये में 84 दिनों के लिए दे रहा 126GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers 1.5GB data per day with Vivo Handset Users at Rs 297 for 84 Days
Idea Cellular

    जियो के नए धन धना धन प्लान के लॉन्च होने के साथ ही एक बार फिर से टेलीकॉम सेक्टर में भूचाल आने वाला है। देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने 2 नए प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 297 रुपये का है और दूसरा 255 रुपये का है।

    क्या है आइडिया का 126 जीबी डाटा वाला प्लान?

    vivo v5s
    vivo v5s

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए यूजर्स के लिए है। साथ ही यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो वीवो का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    297 रुपये वाले प्लान में वीवो मोबाइल यूजर्स को आइडिया का नया सिम कार्ड लेने पर 1.5 जीबी 4G/3G/2G डाटा 84 दिनों तक रोज मिलेगा। यानी 84 दिनों में 126 जीबी डाटा। साथ में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी वॉयस कॉलिंग भी मिलेगी। हालांकि एक सप्ताह में 1200 मिनट ही कॉलिंग की जा सकेगी। इसके बाद पैसे लगेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं 255 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों तक रोज 1 जीबी 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने एक 765 रुपये का भी प्लान पेश किया है जिसमें 168 दिनों के लिए 168 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें