Idea देश में बिकने वाले सभी 4जी स्मार्टफोन पर दे रहा 2,000 रुपये का कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular Cashback Offer Every 4G Smartphone of Rs 2,000 after Jio Cashback
Idea

    डाटा वॉर के बाद भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक नया वॉर छिड़ गया है। अब एक के बाद एक सभी टेलीकॉम कंपनियां स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं और 4जी मोबाइल पर कैशैबक दे रही हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले जियो ने की और अब आइडिया ने भी देशभर में बिकने वाले सभी 4जी स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये कैशबैक देने का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते हैं इसकी शर्तों के बारे में।

    4जी स्मार्टफोन पर 2,000 कैशबैक के लिए ये हैं आइडिया की शर्तें

    Idea
    Idea

    यह ऑफर 23 फरवरी 2018 के बाद और 30 अप्रैल 2018 के बीच खरीदे गए सभी 4जी स्मार्टफोन पर लागू होगा। यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए है। इसके लिए आइडिया के प्रीपेड यूजर्स को हर महीने 199 रुपये का इससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा। 199 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 28 दिनों तक रोज 1.4 जीबी डाटा, रोमिंग में आउटगोइंग फ्री, रोज 100 मैसेज मिलेगें। वहीं ग्राहक अगर ज्यादा दिनों की वैधता वाला प्लान लेते हैं तो उन्हें 199 का रिचार्ज कराना अनिवार्य नहीं है। उन्हें कैशबैक का लाभ मिलेगा। रिचार्ज के पहले 18 महीने में 750 रुपये और अगले 18 महीने बाद 1,250 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह कुल 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें