सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस की कीमतें लीक, 67,000 से शुरू

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9, Galaxy S9 Plus prices leaks ahead of February 25 launch
Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus

    Samsung ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ की लॉन्चिंग की पूरी तैयारी कर ली है। गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस की लॉन्चिंग 25 फरवरी 2018 को होने वाली है। इनकी बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन का टीजर भी जारी हो गया है और इसी बीच दोनों फोन की कीमतों और फीचर्स का खुलासा हो गया है।

    टिप्स्टर Evan Blass ने शुक्रवार को ट्वीट करके दोनों फोन की कीमतों के बारे में जानकारी दी। इवान के ट्वीट के मुताबिक गैलेक्सी एस9 की शुरुआती कीमत 67,000 रुपये होगी। वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत 80,000 रुपये के करीब हो सकती है। यहां आपको बता दें कि इवान ब्लास अपने दावे के सही होने के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा बताई गई जानकारी शायद ही कभी गलत होती है।

    विज्ञापन

    इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 सैमसंग के नए सोशल मैसेजिंग ऐप Uhssup के साथ लॉन्च होगा। यह ऐप फोन में प्री-लोडेड मिलेगा। इस ऐप के जरिए फेसबुक मैसेजर और व्हाट्सऐप की तरह लाइव लोकेशन शेयर की जा सकेगी और यूजर्स चैट कर सकेंगे। वहीं इस ऐप को कोरियन मार्केट में लॉन्चिंग के लिए सैमसंग ने सैमसंग सोशल नाम से रजिस्ट्रेशन भी कराया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Galaxy S9 में 5.8 इंच की डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी व 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें