Idea की 4G सर्विस जयपुर में शुरू, मिल रहा है 10GB फ्री डाटा
विज्ञापन

आइडिया सेल्युलर ने बुधवार को जयपुर में 4जी सर्विस की शुरुआत कर दी है। इससे पहले भिवंडी, भरतपुर, चुरु, अजमेर, सिकर, अलवर, पुष्कर, सवई माधोपुर जैसे शहरों में 4जी सेवा थी और अब जयपुर में शुरू हो गई है। वहीं कंपनी ने एक बयान में कहा है कि अगले महीने गंगानगर और कोटा में भी 4जी सर्विस शुरू हो जाएगी। नई शुरुआत के साथ ही कंपनी नए ऑफर भी लेकर आई है।
क्या है आइिडया का 10 जीबी 4जी डाटा वाला प्लान ?

जयपुर में 4जी सर्विस शुरू करने के साथ ही कंपनी ने एक नया 4जी प्लान पेश किया है। जयपुर के जो भी ग्राहक अपने सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें कंपनी फ्री में 10 जीबी 4जी डाटा देगी जिसकी वैधता 10 दिनों की होगी। वहीं कंपनी ने एक और प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम सुपर आवर है। इस प्लान के तहत जयपुर के नए यूजर्स को 108 रुपये में 2GB मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी।
विज्ञापन