BSNL ने पेश किया 269 रुपये का प्लान, रोज मिलेगा 1GB डाटा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
BSNL Introduses Promotional STV 269 Plan Offers 1GB Data Per Day for 21 Days in Tamil Nadu Circle
bsnl

    प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मात देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नया प्रोमोशनल प्लान पेश किया है। यह प्लान बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की वैधता 21 दिनों की है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा।

    क्या है बीएसएनएल का 269 रुपये वाला प्लान ?

    BSNL
    BSNL

    इस प्लान का नाम STV Combo 269 रखा गया है। इस प्लान के तहत बीएसएनएल टू बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 20 मिनट कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद 20 पैसे की दर से कॉलिंग शुल्क वसूला जाएगा। हालांकि वॉयस कॉलिंग केवल उसी सर्किल के लिए है जिस सर्किल का सिम है।

    विज्ञापन
    bsnl-stv269
    bsnl-stv269

    इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा जो कि 21 दिनों तक मिलता रहेगा। 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 128 Kbps हो जाएगी। इस प्लान को लेने की वैधता 17 मई से लेकर अगले 90 दिनों तक है। बता दें कि यह प्लान केवल तमिलनाडु सर्किल के लिए ही है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस प्लान को कंपनी दूसरे सर्किल के लिए जारी करती है या फिर तमिलनाडु तक ही सीमित रखती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें