IBM इंसानों की करेगा छुट्टी, 7,800 नौकरियां होंगी AI के हवाले, CEO ने दिए संकेत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 May 2023 02:12 PM IST
सार

IBMके सीईओ अरविंद कृष्णा ने खुद मीडिया को यह जानकारी दी है। अरविंद कृष्णा ने बताया कि IBM को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में लगभग 7,800 नौकरियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा बदला जा सकता है।

विज्ञापन
IBM plan to Replace 7800 Jobs by AI in Coming Years with Pause Hiring Report
आईबीएम - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का नौकरियों पर खतरा बढ़ना अब शुरू हो गया है। हाल ही में चीनी मीडिया और जनसंपर्क कंपनी ने एआई के पक्ष में अपने कॉपीराइटर्स और ग्राफिक डिजाइनरों की जगह एआई की मदद देने का फैसला किया था। और अब इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (IBM) जैसी बड़ी कंपनी भी इंसानों की जगह एआई को जॉब देने की तैयारी कर रही है। IBM आने वाले समय में करीब 7,800 नौकरियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदल सकती है।

    ये है कंपनी का कहना?

    ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा ने खुद मीडिया को यह जानकारी दी है। अरविंद कृष्णा ने बताया कि इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में लगभग 7,800 नौकरियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा बदला जा सकता है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पिछले साल नवंबर में माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई के वायरल चैटबॉट, चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद एआई ने दुनिया भर के लोगों की इमेजिनेशन को आकर्षित किया है।

    विज्ञापन

    कंपनी के अनुसार, कटौती में दुर्घटना से खाली हुए पदों को बदलना शामिल नहीं है। पिछले महीने, यह बताया गया था कि यूएस टेक दिग्गजों में निवेशक इस बात की छानबीन करेंगे कि क्या लागत में कटौती और छंटनी से कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, कंपनियों ने इस बात पर जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनका अगला ग्रोथ ड्राइवर कैसे होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें