Google Pixel: तीन साल पहले लॉन्च हुए फोन के लिए जारी हुआ अपडेट, आ रही थी यह दिक्कत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Jul 2025 05:17 PM IST
सार

अपडेट के बाद डिवाइस में बैटरी मैनेजमेंट के अहम फीचर्स एक्टिव हो जाएंगे। जब डिवाइस 400 चार्ज साइकल तक पहुंच जाएगा, तब बैटरी की अधिकतम क्षमता और चार्जिंग स्पीड को कृत्रिम रूप से सीमित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Google Pixel 6a to Get Mandatory Android 16 Update to Fix Battery Overheating Issues
Pixel 6a - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने Pixel 6a स्मार्टफोन के लिए एक नया कदम उठाते हुए बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत Pixel 6a के सभी उपयोगकर्ताओं को Android 16 का अनिवार्य अपडेट दिया जाएगा, ताकि डिवाइस में हो रही बैटरी ओवरहीटिंग की समस्या को रोका जा सके।

    गूगल के मुताबिक, Pixel 6a डिवाइस में बैटरी की गर्म होने की समस्या से उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी कारण 8 जुलाई 2025 से सभी 'Impacted Devices' पर यह अपडेट ऑटोमैटिक रूप से लागू किया जाएगा। इससे पहले Pixel 6a को Android 16 अपडेट के लिए योग्य नहीं माना गया था, लेकिन अब सुरक्षा कारणों से गूगल ने निर्णय बदला है।

    विज्ञापन

    अपडेट के बाद डिवाइस में बैटरी मैनेजमेंट के अहम फीचर्स एक्टिव हो जाएंगे। जब डिवाइस 400 चार्ज साइकल तक पहुंच जाएगा, तब बैटरी की अधिकतम क्षमता और चार्जिंग स्पीड को कृत्रिम रूप से सीमित कर दिया जाएगा। 375 साइकल के बाद, उपयोगकर्ताओं को एक नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोट: जब तक डिवाइस 400 चार्ज साइकल पार नहीं करता, तब तक कोई बदलाव लागू नहीं होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें