हमने व्हाट्सऐप से मांगा अपना डाटा, देखिए क्या-क्या मिला, आप भी डाउनलोड कर सकते हैं

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sun, 17 Jun 2018 10:13 AM IST
I downloaded WhatsApp Data, here what i get
WHATSAPP DATA

    25 मई 2018 से जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन (जीडीपीआर) लागू हो गया है। इसके बाद ऑनलाइन या इंटरनेट से जुड़ी सभी कंपनियों ने अपनी पॉलिसी बदली है। वहीं सोशल मीडिया कंपनियों ने अपने यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इससे पहले हमने फेसबुक का डाटा डाउनलोड किया था जिसमें कुछ चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। इस बार हमने व्हाट्सऐप का डाटा डाउनलोड किया है। आइए देखते हैं व्हाट्सऐप ने हमें क्या-क्या दिया है?

    सबसे पहले आपके बारे में जानकारी मिलेगी, जैसे- आपका नाम क्या है, आपका मोबाइल नंबर क्या है, आप कब से ऑनलाइन हैं, आपका मौजूदा आईपी ए़ड्रेस क्या है, आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं या आईओएस, ऐप का वर्जन कौन-सा है, आप कौन-सी कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, मोबाइल का मॉडल कौन-सा है, व्हाट्सऐप डेस्कटॉप पर चालू है या नहीं, आपने अपने बारे में क्या लिखा है और कब लिखा है, इसके बाद आपकी प्रोफाइल दिखेगी और प्रोफाइल फोटो कब अपलोड किया गया है, इसकी भी जानकारी मिलेगी।

    इसके बाद उन लोगों के फोन नंबर सामने आएंगे जिनसे आप व्हाट्सऐप पर चैट करते हैं। खास बात यह है कि व्हाट्सऐप ने जो डाटा दिया है उसमें उन लोगों के फोन नंबर शामिल नहीं हैं जिनके नंबर आपके फोन में सेव हैं। यानि कह सकते हैं कि आप जिनसे व्हाट्सऐप पर मैसेज करते हैं, व्हाट्सऐप उन्हीं नंबर को सेव कर रहा है। मोबाइल नंबर की लिस्ट आपको नंबर के साथ मिलेगी, नाम के साथ नहीं।

    मोबाइल नंबर के बाद आपको उन व्हाटसऐप ग्रुप की सूची मिलेगी जिन ग्रुप्स में आप शामिल हैं। जिन ग्रुप को आपने ज्वाइन करके छोड़ दी उसका डाटा नहीं मिलेगा। इसके बाद आपने व्हाट्सऐप की नियम और शर्तों को स्वीकार किया है कि नहीं। इसकी जानकारी मिलेगी। इसके बाद आपके व्हाट्सऐप की सेटिंग का पता चलेगा और किन-किन लोगों को आपने ब्लॉक किया है, उनका मोबाइल नंबर भी स सामने आएगा। अगर आप भी अपना डाटा डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

    ऐसे करें अपना व्हाट्सऐप डाटा डाउनलोड ?

    WhatsApp
    WhatsApp

    सबसे पहले व्हाट्सऐप को ओपन करें

    अब सेटिंग्स में जाएं

    फिर अकाउंट पर क्लिक करें

    अब आपको नीचे से दूसरे नबंर पर Request account info लिखा होगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रिक्वेस्ट रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने का बाद व्हाट्सऐप आपको बता देगा कि आपका डाटा कब तक आपको मिलेगा? हालांकि इससे पहले अपना व्हाट्सऐप अपडेट जरूर कर लें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें