Robot: रोबोट ने बच्चे को मारी लात! वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘टर्मिनेटर बनने में बस एक अपडेट की देर’
Robot Kicks Child:
ह्यूमनॉइड रोबोट्स को भविष्य की तकनीक माना जा रहा है, लेकिन चीन से सामने आए एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। लाइव डेमो के दौरान एक रोबोट ने गलती से बच्चे को लात मार दी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

विस्तार
अमेरिका से लेकर चीन तक दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बनाने की होड़ चल रही है। कभी ये फैशन शो में रैंप पर चलते नजर आते हैं, तो कभी मार्शल आर्ट्स की कला दिखाकर लोगों को हैरान कर देते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को मनोरंजन से ज्यादा चिंता में डाल दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट लाइव प्रदर्शन के दौरान गलती से एक बच्चे को लात मार देता है। इस घटना के बाद तकनीक और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
लाइव डेमो के दौरान हुआ हादसा
चायनीज अखबार शंघाई डेली के मुताबिक, यह घटना 1 जून 2026 को चीन के शिनजियांग में आयोजित चिल्ड्रन्स डे समारोह के दौरान हुई। कार्यक्रम में एक Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग के विग वाला रोबोट भीड़ के सामने अपनी मूवमेंट्स दिखा रहा था। इसी दौरान उसने पैर घुमाया और पास खड़े एक छोटे बच्चे के पेट पर जोरदार किक लग गई।
देखें वीडियो
वीडियो में बच्चे की बेचैनी देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोबोट की किक बच्चे को काफी जोर से लगी थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका
लोगों को इस बात ने किया ज्यादा हैरान
घटना के बाद लोगों का ध्यान सिर्फ बच्चे को लगी चोट पर नहीं गया, बल्कि रोबोट की प्रतिक्रिया ने भी सबको चौंका दिया। आमतौर पर ऐसे प्रदर्शनों में किसी अप्रत्याशित संपर्क के बाद रोबोट संतुलन खो देते हैं और गिर जाते हैं। लेकिन इस बार मशीन ने तुरंत खुद को संभाल लिया और बिना गिरे खड़ी रही। इससे कई लोगों ने माना कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की बैलेंसिंग और स्टेबिलिटी तकनीक पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है।
लोग रोबोट को बता रहे 'टर्मिनेटर'
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे महज एक दुर्घटना बताया, जबकि कई यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए।
कई नेटिजन्स ने मजाकिया अंदाज में इसकी तुलना हॉलीवुड की मशहूर साइंस-फिक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी ‘टर्मिनेटर’ से की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि टर्मिनेटर बनने में अब सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट की दूरी बची है।
यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लेकर आई है कि जैसे-जैसे एआई और रोबोटिक्स तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, क्या सुरक्षा मानक भी उसी रफ्तार से विकसित हो रहे हैं या नहीं।
- Jio के दो शानदार प्लान्स: मिलता है YouTube Premium का एक्सेस, कीमत सिर्फ 200 रुपये से शुरू
- Tips: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका
- Meta: अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा, जानें क्या है मामला
- Cyberdeck: क्या है साइबरडेक? जानें क्यों इस नए गैजेट के दीवाने बन रहे हैं Gen Z