Tips: Google Wallet में कैसे जोड़े Aadhaar Card? जानिए इसे ऐड करने का सबसे आसान तरीका
गूगल वॉलेट (Google Wallet) ने भारत में एक शानदार फीचर पेश किया है। अब आप अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) सीधे इस एप में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे हर जगह फिजिकल कार्ड साथ रखने की झंझट अब खत्म हो जाएगी। जानिए इसे वॉलेट में ऐड करने का सबसे आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

टेक दिग्गज गूगल (Google) ने मई 2024 में भारत में अपना 'गूगल वॉलेट' लॉन्च किया था। इस एप के जरिए एंड्रॉइड यूजर्स अपने आईडी कार्ड, फ्लाइट के बोर्डिंग पास और लोकल सफर के लिए टिकट सुरक्षित रख सकते हैं। अब आप अपने गूगल वॉलेट एप में अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी सेव कर सकते हैं। इस खास फीचर के लिए गूगल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ हाथ मिलाया है।
इसके अलावा कंपनी ने कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी की है, जहां आप अपनी उम्र और पहचान साबित करने के लिए सीधे गूगल वॉलेट से अपना आधार दिखा सकेंगे। आइए जानते हैं कि आप अपने गूगल वॉलेट में अपना आधार कार्ड कैसे ऐड कर सकते हैं।

mAadhaar एप के जरिए गूगल वॉलेट में आधार कैसे ऐड करें?
अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को गूगल वॉलेट में जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1:
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से अपने फोन में Aadhaar एप डाउनलोड करें।
स्टेप 2:
एप को खोलें और अपना आधार नंबर डालकर साइन-इन करें।
स्टेप 3:
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके लॉग-इन पूरा करें।
स्टेप 4:
अब स्क्रीन पर दिख रहे Add to Wallet (वॉलेट में जोड़ें) बटन पर टैप करें और Google Wallet को चुनें।
स्टेप 5:
इसके बाद Continue (जारी रखें) बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6:
अब स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें और आपका आधार गूगल वॉलेट में सुरक्षित ऐड हो जाएगा।

गूगल वॉलेट (Google Wallet) में Aadhaar Card कैसे जोड़ें?
स्टेप 1:
प्ले स्टोर से Google Wallet एप डाउनलोड करके ओपन करें।
स्टेप 2:
स्क्रीन में सबसे नीचे दाईं ओर दिए गए '+' (प्लस) बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3:
अब आपको Aadhaar का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें। यह आपको सीधे आधार एप पर ले जाएगा।
स्टेप 4:
इसके बाद ऊपर बताए गए तरीके की तरह ही अपना आधार नंबर और ओटीपी डालकर प्रक्रिया पूरी करें।
- Meta: अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा, जानें क्या है मामला
- Cyberdeck: क्या है साइबरडेक? जानें क्यों इस नए गैजेट के दीवाने बन रहे हैं Gen Z
- EPFO 3.0: UPI से तुरंत निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानिए कैसे ट्रांसफर होगा अमाउंट, कब शुरू होगी नई सुविधा?
- AI Factcheck: क्या एआई से मिली हर जानकारी सच है? जानिए AI को फैक्ट-चेक करने के 6 असरदार तरीके