HTC वन ए9 में मिलने लगा नूगट 7.0 अपडेट

एचटीसी वन ए9 साल 2015 में भारत में लॉन्च हुआ था लेकिन फोन में अभी तक एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है। अब कंपनी ने एचटीसी वन ए9 के यूजर्स को नूगट 7.0 अपडेट देना शुरू कर दिया है। हालांकि डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
सबसे पहले अपने फोन की बैटरी चेक करें यानी फोन की बैटरी 50 फीसदी से कम ना हो और साथ ही फोन में 1.5 जीबी से लेकर 2 जीबी तक की फ्री स्टोरेज भी हो, क्योंकि नूगट का अपडेट 1.05 जीबी के करीब है। उसके बाद ही अपडेट करना शुरू करें। नूगट के फीचर की बात करें तो इसमें स्प्लिट स्क्रीन, क्विक सेटिंग, इंप्रुव्ड गूगल की-बोर्ड, रिसेंट अपलिकेशन विडो जैसे फीचर हैं। इसके नूगट ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन की बैटरी लाइफ भी अच्छी होती है और साथ में एंटीवायरस स्कैन फीचर भी है।
ये भी पढ़ें- रोबोट से बचानी है नौकरी तो जल्दी से सीख लें ये 3 हुनर
HTC One A9 की स्पेसिफिकेशन और कीमत
इस फोन की कीमत भारत में 29,990 रुपये है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, सिंगल सिम, 2150 mAh की बैटरी, 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर और 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस है।