रोबोट से बचानी है नौकरी तो जल्दी से सीख लें ये 3 हुनर

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
these 3 Skills Save Your Job From a Robot
केस लड़ने में करेगा मदद

    कुछ दिन पहले हमने आपको एक रिपोर्ट के हवाले से खबर दी थी कि आने वाले 20 सालों में 5 नौकरियां रोबोट के हवाले होंगी जिनमें मैनेजमेंट, सेल्सपर्सन, न्यूज एंकर, अकाउंटेंट्स और डॉक्टर की नौकरियां शामिल थीं। यानी इन क्षेत्रों में काम करने के लिए इंसान की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आज हम आपको वे तीन हुनर को बताते हैं जिन्हें सीख लेने के बाद आपकी नौकरी रोबोट के कारण खतरे में नहीं रहेगी।

    1. कविता लेखन का हुनर

    poet
    poet

    इस दुनिया में इंसान ही एक ऐसा जीव है जो कुछ भी कर सकता है। आज जिस रोबोट के कारण उसकी नौकरी खतरे में है उसे भी इंसान ने ही बनाया है। इंसान किसी भी मामले में रोबोट से ज्यादा क्रिएटिव होता है और क्रिएटिव होने के कारण ही वह कविता लिख सकता है, क्योंकि वह कल्पना कर सकता है, जबकि रोबोट ऐसा नहीं कर सकता। यदि आप भी चाहते हैं कि रोबोट से आपकी जॉब बची रहे तो आप कवि बन सकते हैं।

    विज्ञापन

    2. किसी चीज की तह तक जाने लायक बनें 

    think
    think

    दुनिया में जितने भी रोबोट हैं वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करते हैं लेकिन वे उतना नहीं सोच सकते जितना इंसान सोच सकता है। किसी चीज को फील करना सीखें। किसी चीज को केवल सुनकर एक्शन ना लें। उसे देखें, सुनें, समझें और फिर कोई प्रतिक्रिया दें। इस तरह आप एक अच्छे काउंसर बन सकते हैं क्योंकि आपने किसी चीज को फील किया है। अच्छे और बुरे दोनों चीजों को फील करें। इस तरह आप किसी एक एक्सपर्ट भी बन सकते हैं और रोबोट को हरा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को समझें

    AI
    AI

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने का मतलब आप टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनें, क्योंकि AI उतना ही काम करेगा जितना वह समझता है लेकिन आपको उसे और समझाकर उससे ज्यादा काम ले सकते हैं। इसके लिए आपको AI के तौर-तरीके को समझना होगा और उसे यूज करना सीखना होगा। इस समय गूगल असिस्टेंट, ऐप्पल सिरी और सैमसंग के बिक्सी जैसे AI ने लोगों की जिन्दगी को आसान कर दिया है लेकिन इनका यूज कैसे किया जाए यह कम ही लोगों को मालूम है। IBM जैसी कंपनियां ऐसे कवियों, फिलोसफर को AI को ट्रेंड करने के लिए हायर कर रहे हैं तो आपके पास यह एक बेहतर मौका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें