Tech Tips: iCloud को ऐसे रखें सुरक्षित, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी
iCloud Security Tips: Apple डिवाइस पर पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि यह असुरक्षित होते हैं और आपके iPhone, iPad या MacBook को हैक करने का एक आसान तरीका हो सकता है।

विस्तार
iCloud एपल की क्लाउड स्टोरेज सेवा है, जो iPhone, iPad और MacBook यूजर्स को किसी भी एपल डिवाइस से फोटो, दस्तावेज, एप्लिकेशन और अन्य डेटा एक्सेस करने की सुविधा देती है। यह एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है और आपके सभी Apple डिवाइस में डेटा को सिंक करता है, हालांकि यह सुविधा आसान है लेकिन क्लाउड में निजी डेटा की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हम आपके iCloud को हैकिंग से बचाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं।
अपने Apple डिवाइस पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिव करना बहुत महत्वपूर्ण है। जब आप नए डिवाइस पर iCloud में साइन इन करेंगे, तो Apple एक छह अंकों का कोड एक विश्वसनीय डिवाइस पर भेजेगा। इस कोड और पासवर्ड के साथ ही लॉगिन किया जा सकता है। सुनिश्चित करें कि सभी Apple डिवाइसेस पर iCloud सेटिंग्स में 2FA चालू हो।
मजबूत पासवर्ड किसी भी डिवाइस के लिए बहुत जरूरी है और यह सुरक्षा की पहली पंक्ति है। जन्मतिथि या आम शब्दों जैसे आसानी से अनुमानित पासवर्ड का इस्तेमाल न करें। पासवर्ड में कैपिटल लेटर, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर को एक साथ शामिल करें।
- Good News: Trai ने बढ़ा दी ओटीपी ट्रेसिबिटी की डेडलाइन, अब नहीं होगी परेशानी
- WhatsApp Tips: आपका एप, आपका अधिकार, आज ही कर दें यह सेटिंग, कोई नहीं कर पाएगा ग्रुप में एड
- ChatGPT: अब वेब वर्जन पर भी मिलेगा चैट हिस्ट्री सर्च, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
- MacBook Pro 2024: एपल ने दिवाली के खास मौके पर पेश किया नया मैकबुक, मिलेगा M4 चिपसेट