ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी है IRCTC की आईडी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
how to create irctc user id and password for ticket booking, know step by step process in Hindi
how to create irctc user id - फोटो : amar ujala

    सरकार ने 12 मई से कुछ यात्री ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इन गाड़ियों से यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही हो रही है। 12 मई की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग आज यानी 11 मई 2020 को शाम चार बजे से इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप से होगी, लेकिन सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे जिनके पास आईआरसीटीसी का अकाउंट होगा। आइए हम आपको IRCTC पर अकाउंट बनाने का तरीका बताते हैं।

    कैसे बनाएं IRCTC का अकाउंट?

    IRCTC Registration
    IRCTC Registration - फोटो : amar ujala
    • सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइटwww.irctc.co.inपर जाएं और रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो यहां क्लिक करें।
    • अब आपके सामने एक फॉर्म खुला होगा, उसमें यूजर नेम डालें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका नाम मुकेश है तो आप Mukeshtkt नाम से अपनी आईडी बना सकते हैं। इसके बाद पासवर्ड डालें (पासवर्ड खुद बनाना है, ईमेल का पासवर्ड नहीं डालना है) और फिर पासवर्ड कंफर्म करें। (यूजर नेम और पासवर्ड को लिखकर रख लें)
    • अब सुरक्षा सवाल (सिक्योरिटी क्वेश्चन डालें)। इसके लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे। फिर सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब डालें और भाषा का चयन करें।
    • इसके बाद पर्सनल डीटेल में अपना पूरा नाम डालें। यहां वही नाम दें जो आधार कार्ड में है।
    • इसके बाद लिंग की जानकारी दें कि आप महिला हैं, पुरुष हैं या ट्रांसजेंडर हैं।
    • इसके बाद जन्म तारीख, व्यवसाय, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता जैसी जानकारी देनी होंगी।
    • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपका अकाउंट बन जाएगा।
    • इसके बाद आप यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए www.irctc.co.in या रेल कनेक्ट एप में लॉगिन करके टिकट बुक कर सकेंगे।
    • टिकट बुकिंग का तरीका जानने के लिए यहां क्लिक करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें