काम की बात: रुला रहा है घर का इंटरनेट, तो इन जगहों पर रखें राउटर, मिलेगा बेस्ट सिग्नल
आमतौर पर गलत जगह पर राउटर के रखे जाने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई राउटर की बेस्ट पोजिशन के बारे में बताएंगे।

विस्तार
यदि आपके घर पर भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन है और अच्छी स्पीड नहीं मिल रही है तो आपको कंपनी से शिकायत करने से पहले अपने राउटर की पोजिशन को चेक करने की जरूरत है। आमतौर पर गलत जगह पर राउटर के रखे जाने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई राउटर की बेस्ट पोजिशन के बारे में बताएंगे।
वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कांक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।
राउटर को किसी ऐसी जगह पर ना रखें, जहां पहले से ही बहुत सारे सामान रखे हों। वाई-फाई राउटर के पास कोई मेटल का सामान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सिग्नल को प्रभावित करता है।