Youtube Earnings: एक साल में कितनी होती है YouTube की कमाई, यहां है पूरा हिसाब किताब
StreamTVInsider की रिपोर्ट के अनुसार, यह राजस्व केवल विज्ञापन बिक्री से आया है और इसमें YouTube Premium और YouTube TV की सदस्यता से होने वाली आय शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी की कुल कमाई इस आंकड़े से भी अधिक हो सकती है।

विस्तार
YouTube तो आप इस्तेमाल करते ही होंगे। जिसके पास भी स्मार्टफोन है वह YouTube का इस्तेमाल करता ही है और करे भी क्यों ना, YouTube दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जो है। क्या आपको मालूम है या आप अनुमान लगा सकते हैं कि एक साल में YouTube की कमाई लगभग कितनी होती है। खैर छोड़िए, आप कहां अपना समय बर्बाद करेंगे। हम ही आपको बता देते हैं।
गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने हाल ही में अपनी वार्षिक कमाई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि 2024 में कंपनी ने विज्ञापन से $36.2 बिलियन (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) की जबरदस्त कमाई की। StreamTVInsider की रिपोर्ट के अनुसार, यह राजस्व केवल विज्ञापन बिक्री से आया है और इसमें YouTube Premium और YouTube TV की सदस्यता से होने वाली आय शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी की कुल कमाई इस आंकड़े से भी अधिक हो सकती है।
2024 की अंतिम तिमाही में YouTube ने $10.473 बिलियन की कमाई की, जो किसी एक तिमाही में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी विज्ञापन आय है, हालांकि YouTube के लिए यह एक ऐतिहासिक साल रहा, लेकिन यूजर्स इस बात से ज्यादा हैरान नहीं हैं क्योंकि विज्ञापन साल-दर-साल और अधिक आक्रामक होते जा रहे हैं। हाल ही में कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें एक घंटे तक के बिना स्किप किए जाने वाले विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिससे मजबूरन कई लोग YouTube Premium लेने पर विचार कर रहे हैं।
- Google: गूगल सर्च में जल्द आ सकता है नया एआई मोड, युद्ध स्तर पर चल रही टेस्टिंग
- iPhone SE 4: अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है सबसे सस्ता आईफोन, यहां जानें सभी फीचर्स
- Apple Foldable iPhone: जल्द लॉन्च हो सकता है पहला फोल्डेबल आईफोन, लॉन्चिंग तारीख आई सामने
- DeepSeek: डीपसीक में मिला चाइनीज टेलीकॉम कंपनी का कोड, सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल