iPhone SE 4: अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है सबसे सस्ता आईफोन, यहां जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने कहा है कि एपल इसे अगले हफ्ते लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एपल इसके लिए कोई खास इवेंट आयोजित नहीं करेगा, बल्कि इसे प्रेस रिलीज के माध्यम से लॉन्च कर सकता है। बिक्री इसी महीने शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
iPhone SE 4 launch timeline tipped likely to debut next week Know specifications
iPhone SE 4 - फोटो : apple

    विस्तार

    iPhone SE 4 को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार खबरें आ रही हैं। एपल ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक और अफवाहें इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा कर रही हैं। माना जा रहा है कि iPhone SE 4 एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाला सबसे किफायती iPhone होगा।

    अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने कहा है कि एपल इसे अगले हफ्ते लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एपल इसके लिए कोई खास इवेंट आयोजित नहीं करेगा, बल्कि इसे प्रेस रिलीज के माध्यम से लॉन्च कर सकता है। बिक्री इसी महीने शुरू हो सकती है।

    विज्ञापन

    iPhone 14 जैसा डिजाइन- पुराने iPhone SE मॉडल के मोटे बेजल और Touch ID होम बटन को हटाया जा सकता है। सिंगल रियर कैमरा लेंस, जो एपल की पारंपरिक डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है। बॉक्सी फ्रेम और राउंडेड एजेस, पावर बटन दाईं ओर मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें