फ्लाइट में वाई-फाई कैसे काम करता है? जानें आसमान में इंटरनेट की तकनीक!
विमान के अंदर वाई-फाई को वितरित करने के लिए केबिन में विशेष राउटर लगाए जाते हैं। ये राउटर इंटरनेट सिग्नल को पूरे विमान में फैलाते हैं, जिससे यात्री अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से जुड़ सकते हैं। आमतौर पर, हर यात्री को इंटरनेट उपयोग के लिए एक पासवर्ड या लॉगिन सिस्टम दिया जाता है, जिससे केवल अधिकृत लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

विस्तार
आज के डिजिटल युग में, इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अब तो उड़ान के दौरान भी यात्री अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब विमान हजारों फीट ऊपर होता है, तब वाई-फाई सिग्नल आखिर आता कहां से है? चलिए, जानते हैं इस अत्याधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से।
विमान में इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्य रूप से दो तकनीकों पर आधारित होती है- एयर-टू-ग्राउंड (ATG) नेटवर्क और सैटेलाइट-आधारित नेटवर्क।
1. एयर-टू-ग्राउंड (ATG) नेटवर्क
- इस तकनीक में विमान और ज़मीन के बीच रेडियो सिग्नल का आदान-प्रदान होता है। जमीन पर लगे विशेष टेलीकॉम टावर, विमान के रिसीवर से कनेक्ट होते हैं और इंटरनेट सिग्नल भेजते हैं। जब विमान हवा में होता है, तो यह सिग्नल लगातार नजदीकी टावर से जुड़ा रहता है। हालांकि, यह प्रणाली समुद्र या दूर-दराज के इलाकों में प्रभावी नहीं होती क्योंकि वहां टेलीकॉम टावर नहीं होते।
2. सैटेलाइट-आधारित नेटवर्क
- इस प्रणाली में विमान सीधे अंतरिक्ष में स्थित उपग्रहों से इंटरनेट सिग्नल प्राप्त करता है। विमान में लगा एक खास एंटीना, उपग्रह से कनेक्ट होकर डेटा एक्सचेंज करता है। यह तकनीक अधिक विश्वसनीय होती है क्योंकि यह समुद्र और पृथ्वी के दुर्गम इलाकों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करती है।
- Geostationary Satellites (GEO)– ये उपग्रह धरती के सापेक्ष स्थिर रहते हैं और विमान को स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करते हैं।
- Low-Earth Orbit Satellites (LEO)– ये उपग्रह अधिक गति से पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं और तेज़ इंटरनेट स्पीड देते हैं।
- BSNL: बड़े ही फायदे वाला है यह प्री-पेड प्लान, निजी कंपनियों की बढ़ गई टेंशन
- WhatsApp: व्हाट्एसप में आया गजब का फीचर, वॉयस मैसेज अपने आप टेक्स्ट में बदल जाएंगे
- iPhone 16 Ban: इस देश में जल्द हटेगा आईफोन से प्रतिबंध, पांच महीने से चल रहा विवाद
- Google Pixel 9a: लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक, सभी फीचर्स के बारे में भी जानें