Coronavirus: अब यूजर्स सिर्फ SD क्वालिटी में देख सकेंगे वीडियो

कोरोना वायरस के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में डाटा का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिसकी वजह से नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत दबाव पड़ रहा है। इस दबाव को खत्म करने के लिए हॉस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसी कंपनियों ने स्टैंडर्ड डेफिनेशन में वीडियो दिखाने का फैसला लिया है। अब यूजर्स सिर्फ स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी SD वीडियो ही देख सकेंगे। हालांकि, अब भी इन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एचडी क्वालिटी के साथ वीडियो देखने का विकल्प मिल रहा है।
वहीं, प्रसार भारती ने कहा है कि अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों को 14 मार्च तक स्टैंडर्ड डेफिनेशन क्वालिटी के साथ कंटेंट पेश करना होगा। साथ ही वीडियो का बिटरेट 480पी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
अमेजन प्राइम के साथ यूट्यूब ने भी वीडियो क्वालिटी कम कर दी है। अब यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर SD क्वालिटी के साथ वीडियो देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को 14 अप्रैल तक एसडी क्वालिटी के साथ वीडियो देखने को मिलेगी।
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर पड़ते दबाव को ध्यान में रखकर अपनी वीडियो की बिटरेट को कम कर दिया है। कंपनी का कहना है कि हमने भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो की बिटरेट को अस्थायी तौर पर कम की है, जिससे नेटवर्क पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि किसी भी वीडियो का बिटरेट ज्यादा होने से क्वालिटी को बेहतर होती है, लेकिन इससे डाटा की खपत बहुत बढ़ जाती है।
लोगों के घरों में रहने से डाटा की खपत तो बढ़ी है, लेकिन इससे वीडियो स्ट्रीमिंग को बहुत फायदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में काफी इजाफा देखने को मिला है। मार्च 2020 के पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे सप्ताह में ग्लोबली वीडियो स्ट्रीमिंग का टाइम स्पेंट 20 फीसदी अधिक रहा, जबकि ऑस्ट्रिया और स्पेन में यह आंकड़ा 40 फीसदी रहा।
वहीं 32 फीसदी के साथ जर्मनी तीसरे नंबर पर, कनाडा 17 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर और फ्रांस 14 फीसदी इजाफे के साथ पांचवे नंबर पर है, हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यूजर्स सबसे ज्यादा वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख रहे हैं या फिर नेटफ्लिक्स पर, हालांकि पिछले सप्ताह नेटफ्लिक्स के डाउनलोडिंग में स्पेन में 34 फीसदी और स्पेन में 57 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
- Coronavirus: गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस डिलीवरी कर्मचारियों की करेंगी मदद, जल्द शुरू होगी यह सेवा
- Coronavirus: अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और फेसबुक SD वीडियो दिखाने के निर्देश
- Coronavirus से जुड़ी इन चीजों को भूलकर भी न करें Google पर सर्च, नहीं तो होगा नुकसान
- Coronavirus: Amazon, Grofers, Big Basket ने अपनी सेवाएं की बंद, अब नहीं मिलेगी डिलीवरी