Hotshot: तो क्या OpenAI की बादशाहत खत्म कर देगा यह नया एआई टूल, फ्री में बनाता है गजब के वीडियोज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

एक नया टेक्स्ट टू वीडियो टूल लॉन्च हुआ है जिसका नाम Hotshot है। Hotshot से आप 5 सेकेंड तक के वीडियो फ्री में बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा। Hotshot का मुकाबला OpenAI Sora और Runway जैसे एआई टूल से है।

विज्ञापन
Hotshot new free AI video tool takes on OpenAIs Sora Here how to use it
Hotshot AI - फोटो : Hotshot AI

    विस्तार

    एआई चैटटूल के बाद अब एआई वीडियोज टूल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। तमाम बड़ी और छोटी टेक कंपनियां इस पर काम कर रही हैं। कुछ महीने पहले ओपनएआई ने सोरा को लॉन्च किया था जो कि टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है और अब इसकी टक्कर में एक नया टेक्स्ट टू वीडियो टूल लॉन्च हुआ है जिसका नाम Hotshot है। Hotshot से आप 5 सेकेंड तक के वीडियो फ्री में बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा। Hotshot का मुकाबला OpenAI Sora और Runway जैसे एआई टूल से है।

    Hotshot टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है जिसे 600 मिलियन वीडियो क्लिप के साथ ट्रेंड किया गया है। Hotshot के जरिए आप 10 सेकेंड तक के वीडियो बना सकते हैं, हालांकि फ्री वर्जन में सिर्फ 5 सेकेंड का ही वीडियो बनेगा। वीडियो की क्वालिटी 720 पिक्सल यानी एचडी होगी, हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही आप इससे हाई रिजॉल्यूशन वाले वीडियो बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    Hotshot की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपनी एक आईडी बनानी होगी जो कि फ्री होगी। आप जीमेल से भी लॉगिन कर सकते हैं। उसके बाद एक विंडो खुलेगी जिसमें आप टेक्स्ट लिखकर वीडियो बना सकेंगे। फ्री वर्जन पर आप 3 वीडियो बना सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि Hotshot के वीडियो पर वॉटरमार्क नहीं हैं। वीडियो की क्वालिटी भी अच्छी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें