व्हॉट्सऐप का गोल्डन वर्जन के जरिए फोन में मालवेयर

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 23 May 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
Have You Installed WhatsApp Gold on your Android phone?

    अगर आप व्हॉट्सऐप यूजर हैं तो मुमकिन है कि आपको पिछले कुछ दिनों में एक मैसेज प्राप्त हुआ होगा। जिसमें आपको व्हॉट्सऐप का अपग्रेड वर्जन का 'गोल्ड' इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है। अगर आपको अभी तक यह मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो हम बताते हैं कि इस मैसेज का राज क्या है।

    इस मैसेज में यूजर को बताया गया है कि 'व्हॉट्सऐप गोल्डन' वर्जन लीक हो चुका है। यह अभी तक सिर्फ बड़ी हस्तियों के लिए ही उपलब्‍ध था।

    विज्ञापन

    साथ ही आपको बताया जाता है कि अब "सामान्य" यूजर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मैसेज के मुताबिक, व्हॉट्सऐप गोल्डन वर्जन में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो "सामान्य" व्हॉट्सऐप वजर्न पर उपलब्‍ध नहीं है जैसे वीडियो कॉल, गलती से भेजे गए मैसेज को डिलिट करने की सुविधा, एक बार में 100 से अधिक फोटो भेजना वगैरह।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज में एक बात और कही गई है कि 'व्हॉट्सऐप गोल्ड' वर्जन केवल इंवाइट के आधार पर ही एक्टिवेट ‌किया जा सकता है, इसलिए जो 'व्यक्ति' जो आप यह मैसेज भेज रहा है दरअसल वो आपको आमंत्रित कर रहा है।

    व्हॉट्सऐप गोल्डन से रहे सावधान

    व्हॉट्सऐप का गोल्डन वर्जन के जरिए फोन में मालवेयर

    अगर आपके पास अब तक ऐसे कोई मैसेज नहीं आया है तो आप खुशकिस्मत हैं, क्योंकि दुर्भाग्य से, जिन लोगों ने 'गोल्डन' वर्जन इंस्टॉल किया है उनके साथ धोखा हुआ है। व्हॉट्सऐप ने ऐसे को गोल्डन वर्जन लॉन्च नहीं किया है। neurogadget.net के मुताबिक व्हॉट्सऐप यूजर्स को धोखा देने के लिए हैकर्स ने यह सब ताना-बाना बुना है।

    इस बात ही काफी संभावना है कि ऐसे यूजर्स के एंड्रॉयड डिवाइस में मैलवेयर स्थापित हो चुका है। जितनी जल्दी हो सके से छुटकारा पाने की कोशिश करें। अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर एंटीवायरस इंस्टॉल करें। हैकर आपके व्यक्तिगत डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब हैकर्स अनौपचारिक अपग्रेड व्हॉट्सऐप वर्जन के जरिए यूजर्स को रिहाकर व्यक्तिगत जानकारी चोरी करने की कोशिश है।

    साइबर स्कैमर्स ने इसका फायदा उठने के लिए व्हॉट्सऐप वॉयस कॉलिंग फीचर के नाम पर यूजर्स को मालवेयर (वायरस) भेजने कोशिश कर चुके हैं। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में आ जाता है। इस मालवेयर से यूजर्स की पर्सनल जानकारी हैक हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें