4 जीबी रैम के साथ कूलपैड मैक्स भारत में लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 20 May 2016 03:43 PM IST
 Coolpad Max launched in India at Rs 24,999

    स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने अपने फ्लैगशिप मॉडल कूलपैड मैक्स (Coolpad Max) इंडोनेशिप के बाद भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 24,999 रुपये तय की गई है। फोन अमेजन पर 30 मई बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

    4 जीबी रैम के साथ कूलपैड मैक्स भारत में लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये

    यह डुअल सिम के सा‌थ डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है जिसमें डुअल-इन-वन फीचर मौजूद है। कूलपैड मैक्स पेशेवर और व्यक्तिगत डेटा के लिए अलग-अलग स्पेस की सुविधा दी गई है यानी यूजर के लिए मैमोरी दो हिस्सों में उपलब्ध होगी। कूलपैड का दावा है कि यह यूजर डेटा को बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इस फोन में आप एक साथ दो जीमेल अकाउंट, दो व्हॉट्सऐप और फेसबुक अकाउंट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    4 जीबी रैम के साथ कूलपैड मैक्स भारत में लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये

    कूलपैड मैक्स 64-बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। अपने पिछले फोन्स की तरह यह भी फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ है।

    और पढ़ें...