Aryan Khan Google Keywords: क्या गूगल ने डिलीट कर दिए 'आर्यन खान' से संबंधित कीवर्ड, सर्च में क्यों नहीं आ रहे सजेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

गूगल में Suhana Khan सर्च करेंगे तो आपके नीचे की ओर Suhana Khan age, Suhana Khan height जैसे संबंधित कीवर्ड भी दिखेंगे लेकिन यदि आप Aryan Khan सर्च करेंगे तो संबंधित कीवर्ड एक भी नहीं दिखेंगे।

विज्ञापन
Has Google deleted the keywords related to Aryan Khan why the suggestions are not coming in the search results
aryan khan keyword - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल आर्थर रोड जेल में हैं। आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से बवाल मचा हुआ है और कई राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध भी किया है। आर्यन खान की गिरफ्तारी एक हाई-प्रोफाइल मामला है। ऐसे में इस केस को लेकर गूगल पर खूब सर्च भी हो रहे हैं लेकिन इस सर्च के दौरान एक बड़ा बदलाव भी नजर आ रहा है जिससे गूगल के काम पर लोगों को संदेह होने लगा है।

    गूगल सर्च में नहीं आ रहे आर्यन खान कीवर्ड के सजेशन

    आमतौर पर जब भी आप गूगल में किसी कीवर्ड को सर्च करते हैं उस कीवर्ड के नीचे संबंधित कीवर्ड भी दिखते हैं, लेकिन आर्यन खान के मामले में इसका उल्टा हो रहा है। उदाहरण के तौर पर यदि आप गूगल में Suhana Khan सर्च करेंगे तो आपके नीचे की ओर Suhana Khan age, Suhana Khan height, Suhana Khan movie, Suhana Khan instagram, Suhana Khan look alike, Suhana Khan photos, Suhana Khan date of birth जैसे संबंधित कीवर्ड भी दिखेंगे लेकिन यदि आप Aryan Khan सर्च करेंगे तो संबंधित कीवर्ड एक भी नहीं दिखेंगे, हालांकि गूगल ट्रेंड्स में aryan khan bail, aryan khan case, aryan khan age, aryan khan latest, aryan khan update जैसे कीवर्ड सर्च हो रहे हैं। समझने के लिए आप नीचे के दोनों स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    Aryan Khan Google Keywords: क्या गूगल ने डिलीट कर दिए 'आर्यन खान' से संबंधित कीवर्ड, सर्च में क्यों नहीं आ रहे सजेशन
    Aryan Khan Google Keywords: क्या गूगल ने डिलीट कर दिए 'आर्यन खान' से संबंधित कीवर्ड, सर्च में क्यों नहीं आ रहे सजेशन

    सर्च रिजल्ट में ना आने के कारण

    अब यहां बड़ा सवाल यह है कि जब किसी भी कीवर्ड को गूगल में सर्च करने पर संबंधित कीवर्ड सामने आते हैं तो फिर आर्यन खान के मामले में कोई भी संबंधित कीवर्ड क्यों नहीं आ रहा है। क्या इसे शाहरुख खान की पीआर टीम ने गूगल के साथ मिलकर मैनेज किया है? एक संभावना यह भी है कि आर्यन खान से संबंधित कीवर्ड को ही गूगल से डिलीट करवा दिया गया हो। यूट्यूब पर भी यह हालत है। यूट्यूब पर आर्यन खान कीवर्ड सर्च करने पर कोई भी संबंधित कीवर्ड नहीं आ रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें