फेसबुक के ठप होने से Telegram हुआ मालामाल, प्ले-स्टोर पर डाउनलोड्स का आंकड़ा एक अरब के पार
हाल ही में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 6 घंटे तक ठप रहे थे जिसके बाद Telegram की डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। एक दिन की जबरदस्त डाउनलोडिंग के बाद गूगल प्ले-स्टोर पर एक अरब डाउनलोड का आंकड़ा पार कर गया है

विस्तार
व्हाट्सएप और टेलीग्राम की लड़ाई पुरानी है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के बीच अक्सर प्राइवेसी को लेकर बहस होती रहती है। हाल ही में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 6 घंटे तक ठप रहे थे जिसके बाद Telegram की डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। एक दिन की जबरदस्त डाउनलोडिंग के बाद गूगल प्ले-स्टोर पर एक अरब डाउनलोड का आंकड़ा पार करने वाला Telegram लेटेस्ट एप बन गया है।
चार अक्तूबर को फेसबुक की सेवाओं की लंबी आउटेज के बाद टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव ने कहा था कि आउटेज के दौरान Telegram को 70 मिलियन यानी सात करोड़ नए यूजर्स मिले हैं। इससे पहले इसी साल अगस्त में Telegram ने ग्लोबली एक अरब की डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार किया था। एक अरब डाउनलोडिंग की लिस्ट में टेलीग्राम से पहले WhatsApp, Messenger, Facebook, Instagram, Snapchat, Spotify और Netflix जैसे एप्स शामिल हैं।
Telegram के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार
व्हाट्सएप की तरह ही टेलीग्राम के लिए भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है। भारत के बाद टेलीग्राम के लिए रूस और इंडोनेशिया सबसे बड़े मार्केट हैं। टेलीग्राम के 22 फीसदी यूजर्स भारत से ही हैं। रूस में 10 फीसदी और इंडोनेशिया में इसके 18 फीसदी यूजर्स हैं। कुछ दिन पहले ही Telegram ने लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो चैट रिकॉर्डिंग की सुविधा दी है।
2021 की पहली छमाही में Telegram के 214.7 मिलियन इंस्टॉल हुए थे जो कि 2020 के मुकाबले 61 फीसदी अधिक था। 2020 में टेलीग्राम का इंस्टॉलेशनन 133 मिलियन था। सेंसर टावर की इस रिपोर्ट में यह बात ध्यान देने वाली है कि इस रिपोर्ट में कुल डाउनलोड्स की संख्या बताई गई है ना कि कुल एक्टिव यूजर्स की संख्या।
- सख्ती: एप के बाद अब चाइनीज मोबाइल के खिलाफ सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, लागू हो सकता है नया नियम
- काम की खबर: व्हाट्सएप पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो चिंता न करें, इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज
- काम की बात: स्मार्टफोन में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो जान लीजिए आसान तरीका
- WhatsApp में आ रहा है एक और शानदार फीचर, बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज