Explainer: हाइटेक साइबर ठगों का नया 'जामताड़ा' बना हरियाणा का नूंह, जानें इनसे कैसे बच सकते हैं आप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 29 Apr 2023 01:00 PM IST
सार

Cyber Crime: पकड़े गए साइबर ठग अपने घरों से, खेतों से और अन्य ठिकानों से पूरे देश में ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। ठगों के पास से कई हाईटेक सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
haryana cyber crime Explained in hindi how scammers target and how run the business of crime
हरियाणा के 'जामताड़ा' की कहानी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हरियाणा के नूहं जिले में जामताड़ा जैसे साइबर गिरोह पर बड़ी स्ट्राइक हुई है। पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाकर क्राइम के कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस स्ट्राइक में 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की 102 टीमों ने एक साथ नूंह के 14 गावों में 300 जगहों पर छापे मारे की। छापेमारी में 207 हैकर व साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। अपराधियों से अलग-अलग बैंक के एटीएम, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, आधार कार्ड और एटीएम स्वाइप मशीन जैसे कई सामान बरामद किए गए हैं। साइबर ठग अपने घरों से, खेतों से और अन्य ठिकानों से पूरे देश में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ठगो ने कई और खुलासे किए हैं।चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर कैसे अनपढ़ से लेकर 10वीं पास साइबर ठग क्राइम का कारोबार चला रहे थे। ये भी जानेंगे कि ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कौन से तरीके अपनाते हैं।

    सबसे पहले जान लेते हैं कि हरियाणा का नूंह जिला कैसे हरियाणा का जामताड़ा बना और पुलिस को कितनी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की 102 टीमों ने एक साथ नूंह के 14 गावों में 300 जगहों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई में 207 हैकरों व साइबर ठगों को पकड़ा। इनमें से 47 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 160 को हिरासत में लिया गया है।

    विज्ञापन

    पकड़े गए साइबर ठग अपने घरों से, खेतों से और अन्य ठिकानों से पूरे देश में ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। ठगों के तार आसपास के अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हुए हैं। शुरुआती जांच में पकड़े गए आरोपियों के दूसरे राज्यों के साइबर अपराधियों के साथ भी संबंधों की बात सामने आई है जिसे लेकर जांच की जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें