Intel ने 1,500 ड्रोन के साथ मनाया 50वां जन्मदिन, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Happy 50th birthday Intel, you Break own Previous World Record with 1,500 Drone Light Show
Happy 50th birthday Intel

    इंटेल का नाम तो आपने सुना ही होगा। आपके लैपटॉप से लेकर डेस्कटॉप और आईफोन तक में इंटेल के ही प्रोसेसर मिलेंगे। जी हां, दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉर्प का आज यानि 18 जुलाई 2018 को 50वां जन्मदिन है।

    इंटेल की स्थापना आज ही के दिन 18 जुलाई 1968 को हुई थी। अपने 50वें जन्मदिन के खास मौके पर इंटेल ने 1,500 ड्रोन के साथ लाइट शो करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले कंपनी ने 1,218 ड्रोन के साथ शो किया था।

    विज्ञापन

    मंगलवार की शाम का नजारा कुछ ऐसा था कि इंटेल के फोल्सम कैम्पस में कंपनी के हजारों कर्मचारी बैठे थे और कंपनी 1,500 ड्रोन के साथ लाइट शो दिखा रही थी। खास बात यह है कि इतने सारे ड्रोन को एक ही शख्स कंट्रोल कर रहा था। सभी ड्रोन के साथ इंसान, धरती और कंपनी के लोगो समेत कई शो दिखाए गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस शो का नाम द स्टोरी ऑफ इंटेल जर्नी (इंटेल के सफर की कहानी) रखा गया था। शो में शामिल 1,500 ड्रोन के जरिए इंटेल के पहले माइक्रोप्रोसेसर की तस्वीर को भी देखने का मौका मिला जिसका नाम 4004 था और इसे 1971 में लॉन्च किया गया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में इंटेल कॉर्प के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर ब्रायन क्रैनिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल ब्रायन का कंपनी के एक कर्मचारी के साथ पारस्परिक सहमति का रिश्ता था जो कंपनी की नीति के खिलाफ है। इसी मामले पर ब्रायन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें