व्हाट्सएप में आया म्यूट का फीचर, बिना एप खोले कर सकेंगे इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Android Beta Gets Mute Button in Notifications panel, here how to use it
WHATSAPP

    पिछले कुछ दिनों से प्राइवेसी और अफवाह फैलाने वाले मैसेज पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सएप काफी काम कर रहा है। अभी हाल ही में व्हाट्सएप ने फॉरवर्डेड मैसेज को मार्क करना शुरू किया है और वहीं अब कंपनी ने म्यूट बटन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। व्हाट्सऐप के म्यूट बटन की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। इस फीचर की मदद से आप उन लोगों को बिना एप खोले ही उन लोगों को म्यूट कर सकेंगे जो आपको हर वक्त मैसेज भेजकर परेशान करते हैं।

    व्हाट्सएप का म्यूट बटन कैसे करेगा काम?

    यह फीचर उस वक्त खुद ही एक्टिव हो जाएगा जैसे ही आपके पास किसी खास नंबर से 51 से ज्यादा मैसेज आएंगे। यानि किसी नंबर से 52वां मैसेज मिलते ही आप इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे और इसकी मदद से उसे आप म्यूट कर सकेंगे। इसके लिए आपको एप को खोलने की भी जरूरत नहीं होगी। नोटिफिकेशन के साथ इसका विकल्प मिलेगा। रिप्लाई टू के बगल में ही म्यूट का बटन मिलेगा।

    विज्ञापन
    व्हाट्सएप में आया म्यूट का फीचर, बिना एप खोले कर सकेंगे इस्तेमाल

    इसके अलावा व्हाट्सएप के और फीचर मार्क एज रीड (Mark as Read) की भी टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से आप नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं। इसके लिए भी एप को खोलने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही व्हाट्सएप में स्टीकर का भी फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद आपको कई तरह से 3डी स्चीकर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें