Alert: डिवाइस में मैलवेयर डालने के लिए हैकर्स कर रहे AI कोड का इस्तेमाल, सर्वे में हुआ खुलासा
जेनरेटिव AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कोड और प्रोग्रामिंग के लिए हो रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैकर्स जेनरेटिव AI की मदद से मिनटों में सैकड़ों लाइनों का कोड लिख रहा है और इनका इस्तेमाल लोगों के सिस्टम में मैलवेयर डालने में कर रहे हैं।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) धीरे-धीरे लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत जेनरेटिव AI के साथ हो रही है। जेनरेटिव AI का इस्तेमाल बड़े स्तर पर अच्छे कार्यों के लिए तो उससे भी बड़े स्तर पर बुरे कार्यों के लिए हो रहा है। हैकर्स जेनरेटिव AI का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
जेनरेटिव AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कोड और प्रोग्रामिंग के लिए हो रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैकर्स जेनरेटिव AI की मदद से मिनटों में सैकड़ों लाइनों का कोड लिख रहा है और इनका इस्तेमाल लोगों के सिस्टम में मैलवेयर डालने में कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स ने फ्रेंच बोलने वाले लोगों को निशाना बनाकर एक दुर्भावनापूर्ण (मालिसियस) अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत हैकर्स ने लोगों की स्क्रीन और कीस्ट्रोक्स को एक्सेस और रिकॉर्ड करने के लिए उनके सिस्टम में AsyncRAT नामक मैलवेयर डाल दिया।
- Happy Birthday Google: 26 साल का हुआ हम सबका गूगल, पहला नाम था "Backrub", खेलें ये पांच डूडल गेम्स
- Scam Alert: SBI का फर्जी अधिकारी बन महिला से ठगे 15 लाख, आप ना करें इस तरह की गलती
- काम की बात: चोर बंद भी कर देगा फोन तो भी मिल सकता है वापस, पहले ही कर दें यह सेटिंग
- Google Photos: आया सबसे बड़ा अपडेट, अब AI से एडिट कर सकेंगे वीडियो