रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Reliance Jio यूजर्स पर हो सकता है साइबर अटैक

आज के दौर में अधिकतर लोग रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सिक्यॉरिटी कंपनी Symantec की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि यूजर्स पर साइबर अटैक हो सकता हैं। साथ ही साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने एक एक्सहेल्पर नाम के मैलवेयर (वायरस) का भी पता लगाया है। सूत्रों की मानें तो हैकर्स इस वायरस के जरिए यूजर्स का निजी डाटा चोरी या फिर लीक करेंगे। वही दूसरी तरफ इस मैलवेयर की बात करें तो यह यूजर्स के डिवाइस में वायरस वाले एप्स डाउनलोड करने के साथ ऐड दिखाता है।
कंपनी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा है कि हमने वायरस वाले क्लासेस और कंटेंट की जानकारी हासिल की हैं, जिनको जियो यूजर्स के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन अब तक इस कंटेंट को यूजर्स के डिवाइसेज में नहीं भेजा गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि हैकर्स जल्द ही इसका उपयोग करेंगे।
यह वायरस यूजर्स के फोन में एक एप की तरह डाउनलोड होता है। यूजर्स को इस एप को थर्ड पार्टी एप स्टोर और अन्य सोर्स पर देख सकते हैं। लेकिन एक्सहेल्पर गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही सिक्योरिटी कंपनी ने जियो यूजर्स को सलाह दी है कि अनजान एप को भूलकर भी इंस्टॉल ना करें।
अगर यूजर्स एक्सहेल्पर वायरस वाले एप को अनइंस्टॉल कर देते हैं, तो यह अपने आप दोबारा डाउनलोड हो जाता है। वहीं, हैकर्स ने इस एप को ना दिखने वाले एप्स की तरह डिजाइन किया है। साथ ही सिक्योरिटी कंपनी ने दावा किया है कि इस वायरस एप ने छह महीने में 45 हजार से ज्यादा एंड्रॉयड फोन को नुकसान पहुंचाया है।
हैकर्स इस वायरस वाले एप से यूजर्स के फोन की मेमरी को डिक्रिप्शन कर कनेक्ट करते हैं। पेलोड एम्बेड करने के बाद अटैकर्स अपने कमांड और कंट्रोल सर्वर से डिवाइसेज को जोड़ते हैं। इससे यूजर्स के फोन पर हैकर्स का पूरा कंट्रोल हो जाता है।
- साल की सबसे बड़ी सायबर चोरी: 13 लाख भारतीयों के क्रेडिट-डेबिट कार्ड का डेटा हैक
- Xiaomi ने दिवाली सेल में बेचे 85 लाख स्मार्टफोन और छह लाख से ज्यादा Mi TV
- BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को मिलेगा 200 जीबी डाटा और 180 दिन की वैधता
- करोड़ों रुपये में बिक रहा है स्टीव जॉब्स का कंप्यूटर, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान