GTA 6 फ्री में पाने का अनोखा मौका: इस दिन बच्चे का जन्म होने पर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त, जानें क्या है ऑफर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 05 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

GTA 6 Free Giveaway: दुनियाभर के गेमर्स GTA 6 का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, नॉर्वे की एक रिटेल कंपनी ने एक अनोखा ऑफर निकाला है। इसके तहत, गेम के लॉन्च के दिन को पैदा होने वाले बच्चों के माता-पिता को GTA 6 की कॉपी एकदम मुफ्त दी जाएगी। आइए जानते हैं इस ऑफर का फायदा किसे और कैसे मिलेगा।

gta 6 free giveaway komplett offer babies born november 19 release date
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6 - फोटो : सोनी प्लेस्टेशन

    विस्तार

    'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6' (GTA 6) का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए एक बड़ी और दिलचस्प खबर है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह गेम 19 नवंबर 2026 को मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है। लॉन्च से पहले ही नॉर्वे की एक इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी Komplett (कॉम्प्लेट) ने एक ऐसा प्रमोशनल ऑफर निकाला है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस अनोखे कैंपेन के तहत कुछ लकी परिवारों को यह महंगा गेम बिल्कुल मुफ्त मिलने वाला है।

    किसे मिलेगी GTA 6 की फ्री कॉपी?

    रिटेलर के इस अनोखे ऑफर के मुताबिक, अगर 19 नवंबर 2026 (जिस दिन गेम लॉन्च हो रहा है) को किसी परिवार में बच्चे का जन्म होता है, तो उन्हें GTA 6 की एक कॉपी फ्री में गिफ्ट की जाएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस कैंपेन का एलान करते हुए माता-पिता को आमंत्रित किया और लिखा, "क्या 19 नवंबर 2026 को आपके घर नन्हा मेहमान आ रहा है? तो आप GTA 6 की फ्री कॉपी जीत सकते हैं!" नवजात बच्चे के जन्म को एक गेम के लॉन्च से जोड़ने का यह मार्केटिंग आइडिया लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह खबर खूब ट्रेंड कर रहा है।

    क्या भारतीय गेमर्स को भी मिलेगा इसका फायदा?

    भारत के गेमर्स के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या वे भी इस धांसू ऑफर का फायदा उठा सकते हैं? दुर्भाग्य से, यह प्रमोशनल ऑफर मुख्य रूप से नॉर्वे (Norway) में Komplett के ग्राहकों तक ही सीमित माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि भारत या अन्य देशों के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं या नहीं। इसके अलावा, फ्री गेम क्लेम करने की पूरे प्रोसेस को लेकर भी फिलहाल ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।

    कब आ रहा है GTA 6 गेम?

    रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) ने एक लंबे डेवलपमेंट पीरियड के बाद नवंबर 2025 में ही यह कंफर्म कर दिया था कि GTA 6 दुनिया भर में 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। गेमिंग लवर्स के लिए यह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो फ्रेंचाइजी का अगला हिस्सा है।

    किन गेमिंग कंसोल पर खेल पाएंगे?

    शुरुआती लॉन्च के समय यह गेम सिर्फ नेक्स्ट-जेन कंसोल यानी PlayStation 5 (PS5), Xbox X और Series S पर ही उपलब्ध होगा। वहीं, MS Windows यूजर्स के लिए यह गेम अगले साल (2027) जनवरी से मार्च के बीच रीलीज किया जाएगा। बात करें भारतीय गेमर्स की, तो भले ही यह नॉर्वे वाला फ्री ऑफर यहां न मिले, लेकिन आप गेम के रिलीज होने से पहले प्लेस्टेशन स्टोर (PlayStation Store) और एक्सबॉक्स स्टोर (Xbox Store) के जरिए GTA 6 को एडवांस में प्री-ऑर्डर (Pre-order) जरूर कर सकते हैं।

    और पढ़ें...