GPS Tracker: पोते ने दादी के नेकलेस में लगाया GPS ट्रैकर, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान
GPS Tracker Helps Finding Grandmom:
मुंबई में एक लापता बुजुर्ग महिला को उसके पोते ने जीपीएस ट्रैकर की मदद से ढूंढ निकाला। उसने पहले ही दादी की सुरक्षा के लिए उनके नेकलेस में जीपीएस फिट कर दिया था। जिससे उन्हें ढूंढने में काफी आसानी हुई। जानिए पूरी घटना विस्तार से....

विस्तार
मुंबई में एक पोते ने फिल्मी अंदाज में अपनी लापता दादी को ढूंढ निकाला। पोते ने दादी को ढूंढने के लिए GPS ट्रैकर की मदद ली। दरअसल घटना दक्षिण मुंबई की है, जहां तीन दिसंबर की शाम सायरा नाम की बुगुर्ग महिला रोज की तरह अपने घर से टहलने निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, महिला को सेवरी इलाके में एक दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिवार को इस बात की कोई सूचना नहीं थी। इसी दौरान सायरा के पोते वासिम को याद आया कि उसने अपनी दादी के नेकलेस में सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकर फिट किया था।
ये भी पढ़े: Rare Earth Minerals: नवंबर में चीन के रेयर अर्थ निर्यात में बड़ी छलांग, शी-ट्रंप सहमति के बाद सप्लाई तेज
ऐसे मिली दादी
वासिम ने अपने मोबाइल में जीपीएस खोला और लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन परेल स्थित निजी अस्पताल का दिखा रहा था। परिजन तुरंत अस्पताल पहंचे, जहां सायरा भर्ती थी। फिर आगे के इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Mini GPS ट्रैकर की बढ़ती लोकप्रियता
आजकल मार्केट में कई तरह के Mini GPS ट्रैकर मिल रहे हैं, जिन्हें बुजुर्गों, बच्चों, पालतू जानवरों, गाड़ियों और बैग, आदि में लगाया जा सकता है। देश में कई कंपनियां वीयरेबल जीपीएस ट्रैकर बेच रही हैं। इन्हें आप नेकलेस के जैसे पहन भी सकते हैं। मार्केट में Apple Airtag, Jio Tag, Moto Tag और Samsung Tag2 जैसे कई पॉपुलर विकल्प मौजूद हैं।
ये भी पढ़े: Phone Lost: मोबाइल चोरी होने पर घबराएं नहीं, सबसे पहले करें ये 4 काम, खोया हुआ फोन मिलेगा वापस कीमत है बहुत कम
ये ट्रैकर काफी किफायती कीमत पर आते हैं। आप इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से 1000 से 4000 रुपये के भीतर खरीद सकते हैं। इसकी मदद से आप परिवार वालों को ट्रैक करने के साथ-साथ, अपने जरूरी सामान, पर्स और कार में भी रख सकते हैं।
- Phone Lost: मोबाइल चोरी होने पर घबराएं नहीं, सबसे पहले करें ये 4 काम, खोया हुआ फोन मिलेगा वापस
- Starlink: भारत में स्टारलिंक ने इंटरनेट सर्विस कीमतों का एलान किया; 30 दिनों का फ्री ट्रायल दे रही है कंपनी
- iOS 26 Bug: iMessage में बग से भड़के जस्टिन बीबर, सोशल मीडिया पर लगाई Apple की क्लास, एलन मस्क ने भी ली चुटकी
- Fraud: 24 रुपये की सब्जी लौटाने के चक्कर में महिला गंवा बैठी 87,000 रुपये, रिफंड पाने के लिए न करें ये गलती