Update: अब सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, सरकार ला रही नया डिजिटल पोर्टल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 13 May 2024 07:17 PM IST
सार

अगर आप सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल सरकार जल्द ही इस समस्या को खत्म कर सकती है। जानिए क्या है नई अपडेट।

विज्ञापन
govt may launch new portal for all digital service like aadhaar upi ondc know the details
Update - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दौर में काफी तेजी से तकनीक बदल रही है। डिजिटल युग में लोगों को दी जाने वाली सुविधाएं में इजाफा किया जा रहा है। ऐसे में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल भारत सरकार एक नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए पोर्टल से डिजिटल सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और लोगों को बेहतर और एक ही जगह पर आसानी से सभी सेवाएं मिलेंगी। जी हां, सरकार के इस कदम से लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों को डिजिटल सर्विस के लिए अलग-अलग एप्स का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार के नए पोर्टल पर डिजिटल सेवाएं जैसे- आधार, यूपीआई, सरकारी ई-कॉमर्स पोर्टल ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स यानी ओएनडीसी समेत सभी सरकारी सुविधाएं मिलेगी। ऐसे में इस नए पोर्टल के बाद लोगों को किसी भी सरकारी काम के लिए अलग-अलग एप्स की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि नए पोर्टल के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने इस नए पोर्टल पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मंत्रालय सभी विभागों के साथ मिलकर इस नए पोर्टल को तैयार करें। ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिलें, इसके लिए डिजिटल पब्लिक संरचना डीपीआई को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये तो आप जानते ही होंगे कि अभी केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए कई सारे अलग-अलग एप और पोर्टल मौजूद हैं। ऐसे में आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये स्थिति देश के शहरों के मुकाबले गांवों में काफी खराब है। वहां पर किसी सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए अधिकतर लोग साइबर कैफे पर निर्भर होते हैं। ऐसे में लोगों को अगर किसी सरकारी सेवा का फायदा लेना होता है तो उन्हें भारी खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में सरकार के इस कदम से आम लोगों को काफी आसानी हो जाएगी, उन्हें सरकारी सेवा का फायदा लेने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें