Tech Tips: गलती से डिलीट हो गया मोबाइल नंबर? इस टिप्स से एक मिनट में हो जाएगा रिकवर
आजकल लोगों को फोन नंबर याद नहीं रहते हैं, ऐसे में जब नंबर फोन से डिलीट हो जाता है तो परेशानी होती है। इस खबर में जानिए आप कैसे आसानी से डिलीट हुए नंबर को रिकवर कर सकते हैं।

विस्तार
भारत समेत दुनियाभर में तकनीक काफी तेजी से विकसित हो रही है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने बीते दो सालों के दौरान बेहद ही तेजी के साथ अपने पैर पसारे हैं। एआई का प्रभाव हर सेक्टर में तेजी से बढ़ा है। ऐसे में स्मार्टफोन में भी एआई का इस्तेमाल होने लगा है। इस वजह से लोगों के कई काम आसान हो गए हैं। मगर अब देखा गया है कि लोग अपने फोन में कॉन्टैक्ट नंबर को याद नहीं रखते हैं, इस वजह से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दरअसल फोन में किसी भी नंबर की जरूरत होती है तो लोग सिर्फ नाम सर्च करते हैं और नंबर स्क्रीन पर आ जाता है और काम हो जाता है। मगर परेशानी तब आती है, जब फोन से मोबाइल नंबर डिलीट हो जाता है और लोगों को नंबर याद नहीं होने पर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार ऐसे मामले सामने आए है कि हैकर्स ने जीमेल अकाउंट हैक कर लिया और जीमेल से सारे नंबरों को डिलीट कर दिया। अगर आप इस कंडीशन से बचना चाहते हैं तो आगे जानिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
अपने फोन में किसी भी नंबर को हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप जीमेल अकाउंट का सही तरीके से इस्तेमाल करें। किसी भी मोबाइल नंबर को हमेशा जीमेल पर सेव करें। साथ ही जीमेल अकाउंट को सेफ रखें। जीमेल अकाउंट को हैकर्स से सुरक्षित रखने के लिए टू फैक्टर वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।