Android: खतरे में देश के करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Sep 2023 11:10 AM IST
सार

CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बग मिले हैं जो कि यूजर्स के लिए बहुत बही खतरनाक हैं। इन बग की मदद से हैकर्स एंड्रॉयड डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और जरूरी डाटा चोरी कर सकते हैं।

Govt identifies high risk vulnerabilities in Android phones here how to be safe
android vulnerability - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बग मिले हैं जो कि यूजर्स के लिए बहुत बही खतरनाक हैं। इन बग की मदद से हैकर्स एंड्रॉयड डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और जरूरी डाटा चोरी कर सकते हैं।

    CERT-In ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉयड के वर्जन 11, 12, 12L और 13 में कई सारे बग हैं जो कि फोन की सिक्योरिटी के लिए खतरनाक हैं। गूगल ने इन बग की पुष्टि की है और अपने सिक्योरिटी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है।

    खामियों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए CERT-In कहा है कि फ्रेमवर्क, सिस्टम, Google Play सिस्टम, क्वालकॉम चिप और क्वालकॉम क्लोज सोर्स में खामियां हैं जिनके कारण एंड्रॉइड फोन खतरे में हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारी ले सकते हैं और आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल भी कर सकते है।

    इन बग से भारत में करोड़ों मोबाइल यूजर्स प्रभावित होंगे, क्योंकि फिलहाल अधिकतर एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड 11, 12 और 13 ही मौजूद हैं। इससे पहले पिछले महीने भी CERT-In ने एंड्रॉयड के बग को लेकर अलर्ट जारी किया था। उस दौरान करीब 40 खामियों की पहचान हुई थी।

    1. CVE-2022-40534
    2. CVE-2023-21646
    3. CVE-2023-21653
    4. CVE-2023-28538
    5. CVE-2023-28549
    6. CVE-2023-28573
    7. CVE-2023-28581
    8. CVE-2023-28584
    9. CVE-2023-33015
    10. CVE-2023-33016
    11. CVE-2023-33019
    12. CVE-2023-33021
    13. CVE-2023-35658
    14. CVE-2023-35664
    15. CVE-2023-35665
    16. CVE-2023-35666
    17. CVE-2023-35667
    18. CVE-2023-35669
    19. CVE-2023-35670
    20. CVE-2023-35671
    21. CVE-2023-35673
    22. CVE-2023-35674
    23. CVE-2023-35675
    24. CVE-2023-35676
    25. CVE-2023-35677
    26. CVE-2023-35679
    27. CVE-2023-35680
    28. CVE-2023-35681
    29. CVE-2023-35682
    30. CVE-2023-35683
    31. CVE-2023-35684
    32. CVE-2023-35687

    एंड्रॉयड के इन खामियों से बचने का क्या रास्ता है?

    CERT-In ने कहा है कि एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन को तत्काल प्रभाव से अपडेट करें। यदि आपके फोन में सिक्योरिटी अपडेट आया है तो उसे नजरअंदाज ना करें। फोन को अपडेट करने के लिए सेटिंग में जाएं और फिर सिस्टम में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें