Online Gaming: भारत में बैन हो सकते हैं ऑनलाइन बेटिंग एप्स, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला, मीडिया को दी सलाह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Apr 2023 05:47 PM IST
सार

नए गेमिंग नियम ऑनलाइन गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने वाले किसी भी गेम को प्रतिबंधित करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नए नियमों की घोषणा की है।

विज्ञापन
Government releases new rules for online gaming prohibit any betting and wagering app
online Gaming - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियमों को जारी कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नए नियमों की घोषणा की। नए गेमिंग नियम ऑनलाइन गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने वाले किसी भी गेम को प्रतिबंधित करते हैं। वहीं इन नियमों के अनुसार, सभी ऑनलाइन गेम्स को एक सेल्फ-रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन (SRO) द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

    सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जुआ लगाने वाले या सट्टेबाजी में शामिल ऑनलाइन गेम नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों के दायरे में आएंगे। राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि हम एक ऐसे ढांचे के साथ काम कर रहे हैं जो सभी ऑनलाइन गेमिंग को एक एसआरओ द्वारा निर्धारित किया जाएगा। यानी एसआरओ निर्धारित करेगा कि गेम में गैम्बलिंग है कि नहीं। उन्होंने कहा कि कई एसआरओ होंगे, और इन एसआरओ में उद्योग समेत सभी हितधारकों की भागीदारी होगी, लेकिन यह उद्योग तक सीमित नहीं है।

    विज्ञापन

    सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हर एक गेम की निगरानी और निर्धारण के लिए सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन काम करेगी। उन्होंने कहा कि अनुमति इस आधार पर निर्धारित की जाएगी कि क्या एप में दांव लगाना शामिल है। यदि दांव लगाना शामिल है, तो एसआरओ यह कहने की स्थिति में होगा कि उन ऑनलाइन खेलों की अनुमति नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यानी एप को एसआरओ की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं ऑनलाइन रियल मनी गेम यानी ऐसे गेम जिसमें यूजर कुछ राशि जीत की उम्मीद के साथ जमा करते हैं। ऐसे गेम ऑनलाइन गेमिंग नियमों के अनुरूप नहीं माने जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें