Donald Trump: सोशल मीडिया पर जल्द होगी डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, मेटा ने तीन साल बाद हटाई पाबंदी
मेटा ने साल 2021 में अमेरिका में हुई एक हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। मेटा ने डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों को बैन किया था।

विस्तार
Meta ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे बैन को हटा दिया है। मेटा ने साल 2021 में अमेरिका में हुई एक हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। मेटा ने डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों को बैन किया था।
मेटा ने ट्रंप पर लगे बैन को हटाते हुए कहा, 'रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अब बढ़े हुए निलंबन दंड के अधीन नहीं होंगे।' बता दें कि अमेरिका के कैपिटल हिल में 6 जनवरी, 2021 को हुई हिंसा के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था।
मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने बैन हटाते हुए कहा, 'राजनीतिक अभिव्यक्ति की अनुमति देने की हमारी जिम्मेदारी का आकलन करते हुए हमारा मानना है कि अमेरिकी लोगों को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व्यक्तियों को समान तरीके से सुना जाना चाहिए।'
बता दें कि इससे पहले एक्स और यूट्यूब ने भी ट्रंप पर लगे बैन हटा दिए हैं। ट्रंप ने हाल ही में चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok ज्वाइन किया है। एक दौर वो भी था जब डोनाल्ड ट्रंप इसे अमेरिका में बैन करना चाहते थे। TikTok पर ट्रंप की एंट्री धमाकेदार रही है। TikTok पर आने के महज कुछ ही घंटों में ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी और 24 घंटे में ट्रंप के फॉलोअर्स 30 लाख पहुंच गए।
- मुद्दे की बात: स्मार्ट टीवी के पांच फीचर्स जिनकी जरूरत ही नहीं है लेकिन हर टीवी में जरूर मिलते हैं
- Deepfake का कोई भी हो सकता है शिकार, जानें इसके प्रकार
- HDFC BANK DOWN: मेंटनेंस के नाम पर हर हफ्ते ठप हो रही हैं सेवाएं, बैंक के पास नहीं है कोई समाधान
- iPhone Tips: आईफोन बार-बार हो रहा फ्रीज तो ये टिप्स याद कर लें, एपल ने खुद बताए हैं