CERT-In: सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- तुरंत अपडेट करें Google Chrome ब्राउजर
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी CERT-In ने क्रोम ब्राउजर को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सरकार की ओर से कहा है कि क्रोम के एक खास वर्जन में सुरक्षा खामी है जो कि Chrome के विंडोज और मैक दोनों वर्जन में मौजूद है।

विस्तार
यदि आप भी गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अलर्ट है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने कहा है कि क्रोम ब्राउजर में कई खामियां हैं जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी CERT-In ने क्रोम ब्राउजर को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सरकार की ओर से कहा है कि क्रोम के एक खास वर्जन में सुरक्षा खामी है जो कि Chrome के विंडोज और मैक दोनों वर्जन में मौजूद है।
CERT-In ने अपनी चेतावनी में कहा है कि Chrome की इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम को हैक कर सकते हैं और निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। इसके अलावा इस खामी का फायदा उठाकर यूजर्स के सिस्टम में मैलवेयर भी इंस्टॉल किए जा सकते हैं।
Google Chrome को लेकर एजेंसी ने कहा है कि इसमें कई सारी खामियां हैं जो कि आपके कंप्यूटर का कंट्रोल हैकर्स को दे सकती हैं। इन खामियों की मदद से हैकर्स ये भी जान सकते हैं कि आपके ब्राउजर में कौन-सा पेमेंट एपीई है। क्रोम में ये खामियां प्रॉम्प्टस, वेब पेमेंट एपीआई, SwiftShader, Vulkan, Video और WebRTC में मौजूद हैं। इन खामियों की मदद से हैकर्स को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं।
- Maya OS: भारत सरकार का बड़ा फैसला, अब सेना के कंप्यूटर में नहीं होगा Windows ऑपरेटिंग सिस्टम
- WhatsApp की टक्कर में पाकिस्तान ने लॉन्च किया खुद का मैसेजिंग एप
- Redmi Note 12 Pro 5G: 12GB रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ नया वेरियंट, जानें कीमत और फीचर्स
- X Corp: कर्नाटक हाई कोर्ट से एक्स कॉर्प को राहत, लेकिन सात दिन में आधा जुर्माना जमा करने का आदेश