WhatsApp की टक्कर में पाकिस्तान ने लॉन्च किया खुद का मैसेजिंग एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

Beep Pakistan के लॉन्च की लॉन्चिंग पर पाकिस्तान के आईटी मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि देश का पहला मैसेजिंग एप फिलहाल 30 दिनों के ट्रायल पर है। ट्रायल में सफल होने के बाद इसे आम लोगों के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan Launches Its Own Messaging App called Beep Pakistan All Details
Beep Pakistan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पाकिस्तान ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की टक्कर में अपना इंस्टैंट मैसेजिंग एप Beep Pakistan लॉन्च किया है। बीप पाकिस्तान एप को पाकिस्तान के आईटी मंत्रालय और राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी बोर्ड (एनआईटीबी) की साझेदारी में तैयार किया गया है।

    बीप पाकिस्तान के लॉन्च की लॉन्चिंग पर पाकिस्तान के आईटी मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि देश का पहला मैसेजिंग एप फिलहाल 30 दिनों के ट्रायल पर है। ट्रायल में सफल होने के बाद इसे आम लोगों के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    उन्होंने आगे बताया कि बीप पाकिस्तान एप में अन्य मैसेजिंग एप की तरह ही डॉक्यूमेंट शेयरिंग से लेकर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। इस एप के चैट सिक्योर हैं और फोटो-वीडियो भी आसानी से भेजे जा सकते हैं। हक के मुताबिक डाटा लीक और साइबर अटैक के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए इस एप को लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें