Alert: खतरे में देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें यह काम
CERT-In ने कहा है कि एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन को तत्काल प्रभाव से अपडेट करें। यदि आपके फोन में सिक्योरिटी अपडेट आया है तो उसे नजरअंदाज ना करें। फोन को अपडेट करने के लिए सेटिंग में जाएं और फिर सिस्टम में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

विस्तार
यदि आप भी एक एंड्रॉयड मोबाइल यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बग मिले हैं जो कि यूजर्स के लिए बहुत बही खतरनाक हैं। इन बग की मदद से हैकर्स एंड्रॉयड डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और जरूरी डाटा चोरी कर सकते हैं।
- - CVE-2020-29374
- - CVE-2022-34830
- - CVE-2022-40510
- - CVE-2023-20780
- - CVE-2023-20965
- - CVE-2023-21132
- - CVE-2023-21133
- - CVE-2023-21134
- - CVE-2023-21140
- - CVE-2023-21142
- - CVE-2023-21264
- - CVE-2023-21267
- - CVE-2023-21268
- - CVE-2023-21269
- - CVE-2023-21270
- - CVE-2023-21271
- - CVE-2023-21272
- - CVE-2023-21273
- - CVE-2023-21274
- - CVE-2023-21275
- - CVE-2023-21276
- - CVE-2023-21277
- - CVE-2023-21278
- - CVE-2023-21279
- - CVE-2023-21280
- - CVE-2023-21281
- - CVE-2023-21282
- - CVE-2023-21283
- - CVE-2023-21284
- - CVE-2023-21285
- - CVE-2023-21286
- - CVE-2023-21287
- - CVE-2023-21288
- - CVE-2023-21289
- - CVE-2023-21290
- - CVE-2023-21292
- - CVE-2023-21626
- - CVE-2023-22666
- - CVE-2023-28537
- - CVE-2023-28555
CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड ओएस में मौजूद इन खामियों से एंड्रॉयड 10, 11, 12, 12L और एंड्रॉयड 13 के यूजर्स प्रभावित हैं। आपको बता दें कि इस वक्त अधिकतर यूजर्स के पास एंड्रॉयड 13 वर्जन वाला फोन है। इन खामियों की मदद से हैकर्स आपके फोन से फोटो, पर्सनल डिटेल, बैंकिंग डिटेल समेत कई जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आपके फोन में मैलवेयर वाले एप भी रिमोटली इंस्टॉल किए जा सकते हैं।