Samsung यूजर्स की मौज: मिलने वाला है UI 6.0 का अपडेट, नए फीचर्स से लेकर डिजाइन तक जानें सबकुछ
Samsung जल्द One UI 6.0 का स्टेबल वर्जन जारी कर सकता है। नए अपडेट में नया और फ्रेश डिजाइन, क्विक एक्सेस पैनल और बेहतर परफॉरमेंस का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
सैमसंग अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लेटेस्ट फीचर के साथ एक नया प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट, वन यूआई 6.0 पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही दक्षिण कोरिया, जर्मनी और अमेरिका में अपनी फ्लैगशिप सीरीज एस 23 के लिए UI 6.0 बीटा अपडेट रिलीज किया है। कंपनी जल्द One UI 6.0 का स्टेबल वर्जन कर सकती है। नए अपडेट के साथ नया और फ्रेश डिजाइन, क्विक एक्सेस पैनल और बेहतर परफॉरमेंस के साथ नए कैमरा अपडेट्स मिलेंगे। चलिए जानते हैं सैमसंग One UI 6.0 अपडेट में और क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं।
One UI 6.0 में मिलेंगे ये फीचर्स
- नए अपडेट के साथ क्विक एक्सेस पैनल भी मिलेगा, जो वाई-फाई, ब्लूटूथ, डिस्प्ले कस्टमाइजेशन को एक्सेस करना आसान बनाएगा। इन्हें टॉप टॉगल में शामिल किया गया है। वहीं डार्क मोड और आई कम्फर्ट शील्ड जैसे फीचर्स को नीचे शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा, यूजर्स को बीच में कस्टमाइजेबल एरिया भी मिलेगा।
- नए अपडेट में इंस्टैंट फुल क्विक पैनल एक्सेस भी मिलेगा, जो स्क्रीन के टॉप-राइट साइड से पुल डाउन करके एक्सेस किया जा सकेगा। ब्राइटनेस कंट्रोल बार को क्विक पैनल में ही शामिल किया गया है।
- नए अपडेट में पहले से बेहतर नोटिफिकेशन लेआउट भी मिलने वाला है। इसके साथ यूजर्स को प्रत्येक नोटिफिकेशन के लिए एक अलग कार्ड मिलेगा, जो आसानी से नोटिफिकेशन की पहचान करने में मददगार है।
- नए अपडेट के साथ लॉक स्क्रीन रिपोजिशनिंग की सुविधा भी मिलेगी। यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार लॉक स्क्रीन पर घड़ी को रिपोजिशन कर सकते हैं।
- One UI 6.0 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ कस्टम कैमरा विजेट्स भी मिलेगा। इस सुविधा की मदद से यूजर्स कस्टम कैमरा विजेट्स को होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।
- प्रत्येक विजेट को एक स्पेसिफिक शूटिंग मोड लॉन्च करने और एक निर्दिष्ट एल्बम में फोटो को सेव करने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है।
- नए अपडेट में कंपनी फोन की कैमरा परफॉरमेंस को भी बढ़ाने वाली है। यूजर्स को फोटो एडिटिंग में भी कई बेहतर फीचर्स मिलेंगे।
One UI 6.0 का बीटा अपडेट कर सकते हैं इंस्टॉल
- सैमसंग मेंबर्स एप में जाएं और वन UI बीटा प्रोग्राम बैनर पर टैप करें।
- अब रजिस्टर करें पर टैप करें और एक बार नीचे की ओर स्वाइप करके सेटिंग्स पर जाएं।
- यहां सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। इसके बाद यदि आप इसके लिए एलिजिबल हैं तो यहां आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
- बता दें कि One UI 6.0 का स्टेबल वर्जन जारी होने के बाद यह अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा।
- Google से घर बैठे कमा सकते हैं लाखों, जान लें तरीका
- Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल
- Threads app: नहीं चला इंस्टाग्राम के थ्रेड्स का जादू, एक महीने में ही 79% कम हुए यूजर्स
- वाई-फाई 7 और सोनी IMX890 सेंसर कैमरे के साथ लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro, जानें सभी फीचर्स