Google: गूगल सर्च रिजल्ट में करने जा रहा बड़ा बदलाव, यूजर को नहीं आएगा पसंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jun 2024 11:18 AM IST
सार

डेस्कटॉप के लिए इस फीचर को बंद करने की शुरुआत हो गई है और मोबाइल के लिए इसे जल्द ही बंद किया जाएगा। गूगल का मानना है कि एक ही पेज पर ज्यादा रिजल्ट दिखाने से यूजर संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में एक पेज पर कम जानकारी देने और सटीक जानकारी देने का फैसला लिया गया है।

Google Will Stop Offering Continuous Scroll in Search Results on Mobile and Desktop
Google - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल (Google) अपने सर्च रिजल्ट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। हिट ना होने या लोगों द्वारा पसंद ना किए जाने की स्थिति में गूगल अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज को बंद करने में भी हिचकिचाता नहीं है। इसके लिए एक वेबसाइट भी है जहां से आप चेक कर सकते हैं कि गूगल ने अभी तक कौन- कौन सी सर्विसेज लॉन्च की है और कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इस साइट पर आपको गूगल के बंद हुए प्रोजेक्ट की भी जानकारी मिलेगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने सर्च रिजल्ट के स्क्रॉल को बंद करने जा रहा है, हालांकि यह पूरी तरह से बंद नहीं होने वाला है, बल्कि इस पर कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी। गूगल सर्च रिजल्ट में फिलहाल कंटिन्यूअस यानी लगातार सर्च करने का ऑप्शन मिलता है। जब आप गूगल पर कोई चीज सर्च करते हैं तो उसके रिजल्ट लगातार दिखते ही जाते हैं और आप स्क्रॉल करते जाते हैं।

    गूगल अब इसी लगातार स्क्रॉल को बंद करने जा रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो सर्च रिजल्ट का पेज अब छोटा होने वाला है। गूगल ने लगातार स्क्रॉल का फीचर दो साल पहले लॉन्च किया था। गूगल ने कहा है कि अनंत स्क्रॉल को मोबाइल और डेस्क्टॉप दोनों पर बंद किया जा रहा है। इस फीचर को गूगल ने मोबाइल के लिए साल 2021 में लॉन्च किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें