Scam: पिज्जा की फ्रेंचाइजी के लिए गूगल पर किया सर्च, एक कॉल आया और खाते से निकल गए 20 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

लुधियाना के एक शख्स ने गूगल पर डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी के लिए नंबर सर्च किया था। गूगल पर 48 साल के पीड़ित शख्स को एक वेबसाइट मिली जो फ्रेंचाइजी देने का दावा कर रही थी। इस वेबसाइट पर पीड़ित ने सभी तरह की जानकारी एक फॉर्म के जरिए दी।

विज्ञापन
Ludhiana man searches how to open Domino franchise on internet, loses Rs 20.77 lakh
SCAM IN INDIA - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    इंटरनेट पर नजर आने वाली सभी चीजें वास्तविक नहीं होती हैं। हमने साइबर स्कैम से बचने के टिप्स की रिपोर्ट में कई बार लोगों को आगाह किया है कि गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर, दवा के बारे में और हेल्पलाइन नंबर के बारे में सर्च करने पर आपको बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसी तरह का एक मामला लुधियाना से सामने आया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के एक शख्स ने गूगल पर डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी के लिए नंबर सर्च किया था। गूगल पर 48 साल के पीड़ित शख्स को एक वेबसाइट मिली जो फ्रेंचाइजी देने का दावा कर रही थी। इस वेबसाइट पर पीड़ित ने सभी तरह की जानकारी एक फॉर्म के जरिए दी।

    विज्ञापन

    उसके बाद शख्स के पास एक कॉल आया जिसमें फ्रेंचाइजी देने का दावा किया गया। कॉल पर शख्स से फ्रेंचाइजी के लिए 20.77 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने भरोसा करते हुए पैसे ट्रांसफर कर दिए। पूरा पेमेंट होने के बाद फोन पर बात करने वाले ने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद शख्स को ठगी का अहसास हुआ। इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें