Google Chrome: क्रोम ब्राउजर में टैब को ऑर्गेनाइज करने के लिए गूगल करेगा AI का इस्तेमाल
गूगल, क्रोम ब्राउजर में एआई का सपोर्ट देने जा रहा है। इसके लिए सेटिंग में एक विकल्प मिलेगा। क्रोम में एआई का सपोर्ट आने क बाद टैब ऑटोमैटिक ऑर्गेनाइज होंगे। आइए समझते हैं कि यह कैसे काम करेगा?

विस्तार
Google अपने क्रोम ब्राउजर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने जा रहा है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल, क्रोम ब्राउजर में एआई का सपोर्ट देने जा रहा है। इसके लिए सेटिंग में एक विकल्प मिलेगा। क्रोम में एआई का सपोर्ट आने क बाद टैब ऑटोमैटिक ऑर्गेनाइज होंगे। आइए समझते हैं कि यह कैसे काम करेगा?
गूगल क्रोम में एआई का सपोर्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Leopeva64 नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि गूगल क्रोम की सेटिंग में एआई का सपोर्ट मिलने वाला है। फिलहाल यह सेटिंग गूगल क्रोम के कुछ बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है। क्रोम की इस नई सेटिंग को एडवांस कहा जाएगा। इसका यूआरएल chrome://settings/ai होगा। इस यूआरएल से ही साफ हो गया है कि इसके साथ एआई का सपोर्ट मिल रहा है। एक्स के यूजर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।
कैसे काम करेगी गूगल क्रोम की एआई सेटिंग?
गूगल क्रोम के सेटिंग में आई का सपोर्ट आने के बाद यूजर्स को ऑर्गेनाइज टैब मिलेंगे। नए अपडेट के बाद सेटिंग में इसके लिए एक अलग से बटन दिखेगा। इस फीचर के ऑन होने के बाद गूगल क्रोम ब्राउजर के टैब अपने आप शॉर्ट हो जाएंगे। इसमें मशीन लर्निंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है इस फीचर के आने के बाद गूगल क्रोम का ऑटोफिल हेल्पर पहले से बेहतर काम कर रहा है।
- Instagram Update: इंस्टाग्राम में आया नया अपडेट, बिना किसी एप ऐसे डाउनलोड करें Reels
- OpenAI: स्टाफ ने 'खतरनाक' AI टूल के बारे में चेतावनी दी, अगले ही दिन सैम ऑल्टमैन की हो गई छुट्टी
- DeepFake: टेक कंपनियों के साथ सरकार की बैठक संपन्न, डीपफेक के खिलाफ जल्द बनेगा नया नियम
- IRCTC Down Update: तीन घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुई ई-टिकट की बुकिंग