Google का अलर्ट: Smart TV बन सकती है खतरे का कारण! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Xataka Android की रिपोर्ट ने पहले ही एंड्रॉयड टीवी से लैस कई बॉक्स-साइड के डिवाइस या सेट-टॉप बॉक्स द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाया था। अब गूगल ने भी इन डिवाइस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विस्तार
जब किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी (Smart TV) में बदलने की बात आती है, तो कई उपयोगकर्ता Google टीवी या फायर टीवी के साथ क्रोमकास्ट खरीदने के बारे में सोचते हैं। लेकिन इंटरनेट पर ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बहुत सस्ते डिवाइस भी उपलब्ध हैं, जो कम कीमत के बावजूद कई रोचक फीचर्स के साथ आने का दावा करते हैं। लेकिन यह डिवाइस मैलवेयर से लैस हो सकते हैं। गूगल ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है।
Xataka Android की रिपोर्ट ने पहले ही एंड्रॉयड टीवी से लैस कई बॉक्स-साइड के डिवाइस या सेट-टॉप बॉक्स द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाया था। अब गूगल ने भी इन डिवाइस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। गूगल का कहना है इस तरह के डिवाइस यदि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स का दावा कर रहे हैं तो इससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
गूगल ने कहा कि इन डिवाइस की मार्केटिंग यह कहकर की जाती है, यह एंड्रॉयड टीवी पावर्ड बॉक्स हैं, लेकिन इनके पास गूगल एप और प्ले स्टोर का लाइसेंस नहीं होता है। यानी यह डिवाइस गूगल से सर्टिफाइड नहीं है और इनमें मैलवेयर होने की अधिक संभावनाएं हैं।
आमतौर पर, एंड्रॉयड टीवी पर मैलवेयर की मौजूदगी से जुड़ी यह समस्या मुख्य रूप से कम कीमत वाले डिवाइस में देखी जाती है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जाते हैं। ऐसे डिवाइस आम तौर पर अनजान ब्रांड के प्रोसेसर से लैस होते हैं। यानी इन डिवाइस में मैलवेयर इंजेक्ट करना काफी आसान हो जाता है। यदि आपके Android टीवी में AllWinner या RockChip का प्रोसेसर है, तो यह बहुत निश्चित है कि आपका डाटा खतरे में है। और बहुत संभव है कि आपके डिवाइस में पहले से मैलवेयर लोड किया गया है।
- OnePlus ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन फोन, मार्बल फिनिश के लिए हुआ है रॉक मटेरियल का इस्तेमाल
- Acer Gaming Laptop: लॉन्च हुआ नया गेमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉम्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
- AI App: बड़े कमाल का है यह एआई एप, चुटकियों में बता देगा सामान असली है या नकली
- Smart Pants: शर्मसार होने से बचाएगा ये स्मार्ट पेंट, चेन खुला रहने पर भेजेगा अलर्ट