सावधान: हैकर्स के निशाने पर है Google Drive, गूगल ने खुद किया सभी यूजर्स को अलर्ट
गूगल ने कहा है कि गूगल ड्राइव यूजर्स के पास संदिग्ध फाइल के लिंक आ रहे हैं। गूगल ने कहा है कि इस स्पैम के बारे में उसकी टेक्निकल टीम को भी जानकारी है और टीम इसे फिक्स करने के लिए काम कर रही है।

विस्तार
यदि आप भी गूगल के यूजर हैं और गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल ड्राइव हैकर्स के निशाने पर है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद गूगल कह रहा है। गूगल ने अपने सभी गूगल ड्राइव यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूजर्स स्पैम अटैकर के निशाने पर हैं।
गूगल ने कहा है कि गूगल ड्राइव यूजर्स के पास संदिग्ध फाइल के लिंक आ रहे हैं। गूगल ने कहा है कि इस स्पैम के बारे में उसकी टेक्निकल टीम को भी जानकारी है और टीम इसे फिक्स करने के लिए काम कर रही है।
गूगल ने कहा है कि यदि आपके पास भी गूगल ड्राइव का कोई लिंक आता है तो उस पर क्लिक करने की गलती ना करें। यदि आपको भी लगता है कि कोई ऐसा मेल आया है जिसमें ड्राइव का लिंक है तो उस पर क्लिक ना करें।
- Google I/O 2024: गूगल के मेगा इवेंट की तारीख का हुआ एलान, जानें इस बार क्या होगा खास
- WhatsApp: कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा फीचर कि आप कहेंगे 'अरे वाह, ये हुई ना बात', यहां जानें विस्तार से
- Devin: यह है दुनिया का पहला एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पलक झपकते ही डेवलप कर सकता है मोबाइल एप
- Chipset in India: अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश में सेमी-कंडक्टर की पूरी सीरीज बनाना है