Android: चार साल बाद गूगल ने बदला एंड्रॉयड का लोगो, अब स्मार्टफोन में दिखेगा 3D अवतार
एंड्रॉयड के नए लोगो में “A” कैपिटल में है। नया लोगो पहले के मुकाबले अधिक कर्व है। इसके अलावा अब एंड्रॉयड के लोगो वाला रोबोट 3डी में पेश किया गया है। पहले एंड्रॉयड के लोगो में रोबोट का केवल सिर ही दिख रहा था लेकिन अब पूरा शरीर नजर आ रहा है।

विस्तार
गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android का लोगो बदल दिया है। Android का लोगो Android 14 की लॉन्चिंग से ठीक पहले बदला गया है। पुराने ग्रीन कलर में कई सारे बदलाव किए गए हैं। Android के नए लोगो के अलावा एंड्रॉयड फोन के लिए कई सारे नए फीचर्स भी जारी किए गए हैं।
एंड्रॉयड के नए लोगो में “A” कैपिटल में है। नया लोगो पहले के मुकाबले अधिक कर्व है। इसके अलावा अब एंड्रॉयड के लोगो वाला रोबोट 3डी में पेश किया गया है। पहले एंड्रॉयड के लोगो में रोबोट का केवल सिर ही दिख रहा था लेकिन अब पूरा शरीर नजर आ रहा है।

गूगल ने Android के लोगो को करीब 4 साल बाद बदला है। इससे पहले 2019 में गूगल ने Android का लोगो बदला था और नाम भी बदले थे। 2019 तक Android के वर्जन मिठाईयों के नाम पर थे, लेकिन उसके बाद इसे अंकों में कर दिया गया है।

नए लोगो के अलावा Google ने एंड्रॉयड में “At a Glance widget” भी जोड़ा है जिसमें ट्रैवल अपडेट के अलावा मौसम की जानकारी होगी। इसके अलावा कंपनी ने वॉलेट एप को भी अपडेट किया है। साथ ही गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो के साथ Zoom के सपोर्ट की घोषणा की है।
- Best Smartphone: 35 हजार रुपये तक की कीमत में बेस्ट फोन, 120w तक की फास्ट चार्जिंग मिलेगी
- Samsung M34 vs Moto G84: 20 हजार से कम कीमत में किस फोन को खरीदना है समझदारी? यहां मिलेगा जवाब
- iOS 17: सिर्फ भारतीय यूजर्स को मिल रहे हैं ये टॉप फीचर्स, सिरी भी हो गई है स्मार्ट
- किसान सम्मान निधि योजना: लिस्ट में नाम है या कट गया, घर बैठे ऐसे चेक करें