Samsung M34 vs Moto G84: 20 हजार से कम कीमत में किस फोन को खरीदना है समझदारी? यहां मिलेगा जवाब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 06 Sep 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Moto G84 5G vs Samsung M34 5G Full Comparison under 20000 Which one is Best
Samsung M34 vs Moto G84 - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने हाल ही में अपने नए 5G स्मार्टफोन Samsung M34 को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 20 हजार से कम कीमत में आता है। फोन में 6000mAh बैटरी, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और OIS सपोर्ट वाला कैमरा मिलता है। कुल मिलाकर फोन को बेस्ट वैल्यू फॉर मनी कहा जा रहा है। इसी कीमत पर मोटोरोला ने Moto G84 को पेश किया है, जो Samsung M34 का तगड़ा कंपेटिटर माना जा रहा है। यदि आप भी 20 हजार से कम कीमत वाला फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों फोन की डिस्प्ले, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन से लेकर बैटरी तक की जानकारी देने वाले हैं।

    Samsung M34 vs Moto G84
    Samsung M34 vs Moto G84 - फोटो : Samsung

    Samsung M34 vs Moto G84: डिस्प्ले और डिजाइन

    Galaxy M34 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। वहीं Moto G84 में 6.5 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स है।

    Samsung M34 vs Moto G84
    Samsung M34 vs Moto G84 - फोटो : Moto

    Samsung M34 vs Moto G84: प्रोसेसर

    Galaxy M34 5G में 5nm वाला Exynos 1280 प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। Moto G84 में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Moto G84 5G में एंड्रॉयड 13 है और इसे एंड्रॉयड 14 का ही अपडेट मिलेगा। Moto G84 5G के साथ Dolby Atmos सपोर्ट वाला स्पीकर है जिसके साथ 3D साउंड इफेक्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें