Google: गूगल की बड़ी घोषणा से यूजर्स की आएगी मौज, मैसेज एडिटिंग और हॉस्पॉट का मिलेगा बेहतर फायदा
गूगल ने एक बार फिर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। गूगल के नए अपडेट में कई सारे नए अपडेट को सामने लाया गया है। आगे जानिए इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा।

विस्तार
टेक बाजार में यूजर्स के लिए आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट आता रहता है। ऐसे में गूगल ने यूजर्स को एक बार फिर अच्छी खबर दी है। दरअसल गूगल ने हाल ही एक बड़ी घोषणा की है। गूगल के नए अपडेट को जानकर एंड्रॉयड यूजर्स काफी खुश हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के नए अपडेट से यूजर्स का मैसेजिंग अनुभव बदल जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स के रोजाना के कई काम आसानी से हो सकेंगे। गूगल के नए अपडेट में टेक्स्ट एडिटिंग, डिजिटल कार की जैसे कई बड़े फीचर्स की घोषणा की है। आगे जानिए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्या है फीचर्स की पूरी डिटेल।
अगर आप गूगल मैसेज का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी बड़ी परेशानी दूर होने वाली है। नए अपडेट के तहत गूगल मैसेज में किसी टाइपो को आसानी से ठीक किया जा सकेगा। यूजर्स आसानी से किसी गलत मैसेज को ठीक कर पाएंगे। यूजर्स मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर मैसेज में बदलाव कर सकेंगे।
गूगल के नए अपडेट में एंड्रॉयड टैबलेट को आसानी से क्रोमबुक और स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को फटाफट हॉस्पॉट का फायदा मिलेगा। आने वाले इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक से डिवाइस को हॉस्पॉट से जोड़ सकेंगे। यूजर्स को पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी।
- वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन हो जाता है गर्म, फॉलो करें ये टिप्स
- पैसों की धोखेबाजी और स्कैम से बचाएगी गूगल की ये सलाह
- Phishing Scam: बंद हो जाएगी आपकी ईमेल आईडी, स्कैम की कैसे करें पहचान और क्या है बचाव के तरीके
- Tech Tips: चैटजीपीटी, कोपायलट और जेमिनी एआई से अपनी जानकारी कैसे सुरक्षित रखें, जानें पूरी प्रक्रिया