Google I/O 2024: गूगल ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल Veo, ओपनएआई के सोरा से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 May 2024 10:39 AM IST
सार

गूगल का Veo भी एक टेक्स्ट टू वीडियो टूल है जो कि आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आधार पर वीडियो बनाता है। यह 1080 पिक्सल यानी एचडी वीडियो बना सकता है। यह सिनेमैटिक स्टाइल में भी वीडियो बना सकता है और वह भी पूरी डीटेल के साथ।

विज्ञापन
Google Unveils AI Video Generator Veo to Takes on OpenAIs Sora Google IO 2024
Google Veo - फोटो : deepmind

    विस्तार

    गूगल ने अपने Google I/O 2024 इवेंट में टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल Veo को पेश किया है जिसका मुकाबला ओपनएआई के Sora से होने वाला है। गूगल का Veo टूल 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन पर वीडियो बना सकेगा। सबसे खास बात यह है कि Veo एक मिनट से अधिक का भी वीडियो बना सकता है, जबकि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ OpenAI Sora सिर्फ 1 मिनट तक का ही वीडियो बना सकता है।

    गूगल का Veo भी एक टेक्स्ट टू वीडियो टूल है जो कि आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आधार पर वीडियो बनाता है। यह 1080 पिक्सल यानी एचडी वीडियो बना सकता है। यह सिनेमैटिक स्टाइल में भी वीडियो बना सकता है और वह भी पूरी डीटेल के साथ।

    विज्ञापन

    गूगल के मुताबिक यह यूजर के प्रॉम्प्ट को बहुत ही बारिकी से समझता है। गूगल Veo एरियल शॉट, टाइमलैप्स, फास्ट ट्रैकिंग शॉट और डेफ्थ ऑफ फील्ड शॉट वाले वीडियो बना सकता है। गूगल का यह नया एआई मॉडल वीडियो को एडिट भी कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें