Google आप पर रखता है नजर, निजी जानकारी करता है ट्रैक, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 28 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Google Track And Store Users Personal Data Know About It
गूगल - फोटो : blog.google

    इस दौर में सभी लोग गूगल (Google) का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इस सर्च इंजन ने लोगों की जिन्दगी में अपनी अहम जगह बना ली है। वही, गूगल भी अपने यूजर्स की हर एक गतिविधि पर अपनी नजर बनाए रखता है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जरूरी सेवाएं भी देती हैं, जिसके बदले वे यूजर्स की निजी जानकारी को अपने पास रखती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल आपकी कौन सी जानकारियों को ट्रैक करता हैं, जो कि आपके लिए जानना बहुत जरूरी है...

    आप इंटरनेट पर क्या सर्च करते है और कौन सा पेज ओपन करते हैं, इसकी जानकारी गूगल अपने क्रोम ब्राउजर के जरिए हासिल करता है। क्रोम में लॉगइन करने के साथ ही सारी जानकारी गूगल के सर्वर पर स्टोर हो जाती है। इसके साथ ही कंपनी को यूजर की लोकेशन और डाटा का भी एक्सेस मिलता है। आपको बता दें कि गूगल उन सभी फोन पर नजर रखता है, जिनमें गूगल साइन इन है।

    विज्ञापन

    गूगल हर तरह की ऑडियो एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट पर सर्च की गई कमांड को भी स्टोर किया जाता है। वहीं, गूगल अपने यूजर्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी अपने पास रखता है। इसके अलावा कंपनी की यूट्यूब हिस्ट्री पर भी नजर बनी रहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आज के समय में हर एक व्यक्ति ऑनलाइन शॉपिंग करता है। साथ ही इससे लोगों का टाइम बचता है, लेकिन गूगल इस गतिविधि पर भी नजर रखता है। यूजर्स के द्वारा की जाने वाली हवाई टिकट, यात्रा और अपकमिंग बिल समेत कई अगम जानकारियों की पूरी जानकारी गूगल के पास होती है। इसके जरिए कंपनी यूजर्स को बिल की नोटिफिकेशन और हवाई यात्रा में विलंभ की जानकारी देती है। लेकिन इससे डाटा लीक होने का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें